Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बताया वोट का महत्व
  • सोलन

चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बताया वोट का महत्व

RNS INDIA NEWS 21/10/2021
default featured image

शालाघाट, दानोघाट तथा मांगू में लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया

आरएनएस ब्यूरो सोलन।
सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्तूबर, 2021 को आयोजित होने वाले उप निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के गांव-गांव में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जहां छात्र-छात्राओं को वोट के महत्व की जानकारी प्रदान की जा रही है वहीं जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह जानकारी स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शिव कुमार ने दी।
शिव कुमार ने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम की कड़ी में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगू में छात्र-छात्राआंे को वोट के महत्व से अवगत करवाने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
उन्होंने कहा कि स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा छात्र-छात्राओं को लोकतन्त्र में वोट के महत्व की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं भारत के निर्वाचन आयोग के दूत हैं तथा लोकतन्त्र में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने में छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि छात्रों को बताया गया कि वे अपने अभिभावकों तथा अन्य पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि स्वीप के तहत शालाघाट, दानोघाट तथा मांगू में जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को वोट के महत्व के बारे में बताया गया। लोगों को अवगत करवाया गया कि स्वस्थ लोकतन्त्र के लिए पूर्ण जनसहभागिता आवश्यक है। लोगों को बताया गया कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा नवीन प्रयासों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों द्वारा मतदान करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। लोगों जानाकारी दी गई कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं के लिए अपने घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 950 से अधिक मतदाताओं वाली संख्या वाले मतदान केन्द्रों के साथ लोगों की सुविधा के लिए सहायक 22 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं ताकि कोविड-19 के दृष्टिगत भीड़ एकत्र न हो।
इस अवसर पर लोगों से आग्रह किया गया कि सभी कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए नियमों का पालन करें। लोगों से आग्रह किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबून अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करते रहें।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, स्वीप टीम के पुनीत ठाकुर, संजय वर्मा तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी में 86 हजार की शराब पकड़ी
Next: ए-निगेटिव के रक्तदाताओं से अपील, आईजीएमसी में करें रक्तदान

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
default featured image
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
default featured image
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.