Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चिप की कमी से यात्री वाहन की आपूर्ति दिसंबर में 13 प्रतिशत घटी
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

चिप की कमी से यात्री वाहन की आपूर्ति दिसंबर में 13 प्रतिशत घटी

RNS INDIA NEWS 16/01/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। वाहन उद्योग के निकाय सियाम ने कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित होने के चलते कारखानों से डीलरों को यात्री गाडिय़ों की आपूर्ति पिछले साल दिसंबर में 13 प्रतिशत घटकर पांच साल के न्यूनतम स्तर पर आ गई।
दिसंबर 2020 में 2,52,998 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने 2,19,421 इकाइयों की आपूर्ति हुई। उद्योग निकाय ने स्वीकार किया कि अल्पावधि में नाटकीय रूप से चिप की कमी दूर नहीं होगी, लेकिन उम्मीद जताई कि हालात जल्द सुधर जाएंगे।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2021 में दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री भी 11 प्रतिशत गिरकर 10,06,062 इकाई रह गई, जो इससे एक साल पहले की इसी अवधि में 11,27,917 इकाई थी।
पिछले साल दिसंबर में मोटरसाइकिल की बिक्री दो प्रतिशत घटकर 7,26,587 इकाई थी, जो इससे एक साल पहले इसी अवधि में 7,44,237 इकाई थी। स्कूटर की बिक्री भी 24 प्रतिशत घटकर 2,46,080 इकाई रह गई जो इससे एक साल पहले 3,23,757 इकाई थी।
चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में यात्री वाहनों की बिक्री 15 प्रतिशत घटकर 7,61,124 इकाई रह गई, जो इससे एक साल पहले की समान अवधि में 8,97,908 इकाई थी। इसी दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 25 प्रतिशत घटकर 35,98,299 इकाई रह गई। एक साल पहले इस तिमही में यह 47,82,110 इकाई थी।

हालांकि व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में मामूली वृद्धि हुई है। बीते दिसंबर तिमाही में इस श्रेणी के 1,94,712 वाहन बिके जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2020 में यह आंकड़ा 1,93,034 था। तीसरी तिमाही में सभी श्रेणी के वाहनों की बिक्री में 22 फीसदी की कमी आई है। बीते दिसंबर तिमाही में 46,36,549 वाहन बिके जबकि वर्ष 2020 की इसी तिमाही में 59,46,283 गाडिय़ां बिकी थी।
सियाम के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बिक्री के आंकड़े ज्यादातर कंपनियों के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं थे। वास्तव में, त्योहारी सीजन की बिक्री पिछले सालों की तुलना में बहुत कमजोर थी। दूसरी लहर (कोविड की) के तुरंत बाद मांग में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन आपूर्ति पक्ष के मुद्दों के कारण उद्योग को इस मांग को पूरा करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 50 फीसदी क्षमता के साथ इंडोर बैठक की मिलेगी अनुमति
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 2682 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.