Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने चौकी घेरी
  • देहरादून

चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने चौकी घेरी

RNS INDIA NEWS 28/08/2023
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चौहान अस्पताल में नर्स से छेड़छाड़ के मामले को लेकर पीड़ित नर्स के गांव की महिलाओं ने चौकी का घेराव किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस से चिकित्सक को गिरफ्तार करने और संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उधर, पुलिस ने पीड़ित महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के साथ मेडिकल कराया है।
चौहान अस्पताल विकासनगर में नर्स के पद पर कार्यरत एक युवती ने आरोप लगाया था कि अस्पताल के मालिक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने उसके पेट दर्द की चेकिंग के दौरान प्राइवेट पार्ट से छेडखानी की। बताया कि चिकित्सक चौहान ने 25 व 26 अगस्त को अपने निजी कार्यालय व अस्पताल में छेड़खानी की। जिस पर पुलिस ने रविवार को चिकित्सक वीरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित नर्स व गांव की महिलाओं ने सोमवार को विकासनगर चौकी पहुंचकर चौकी का घेराव किया। महिलाओं ने कहा कि पुलिस ने हल्की व कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिलाओं ने संगीन धाराओं में चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की। चौकी प्रभारी विवेक भंडारी ने बताया महिलाओं को समझाकर शांत किया। बताया कि महिला ने तहरीर में जो आरोप लगाया है उसके अनुसार ही छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि पीड़ित का मेडिकल व मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करा दिए हैं। बताया कि मेडिकल रिपोर्ट व युवती के बयानों में कोई बात निकलकर आती है तो उसके अनुसार धाराओं को बढ़ाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार ने 2 पशुपालकों की 25 बकरियां मार डाली
Next: राशिफल 29 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.