Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग लेकर छात्र हुए उग्र; उतरे सड़क पर, परिसर कराया बंद
  • अल्मोड़ा

छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग लेकर छात्र हुए उग्र; उतरे सड़क पर, परिसर कराया बंद

RNS INDIA NEWS 25/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   छात्रसंघ चुनाव को लेकर दायर जनहित याचिका हाईकोर्ट की ओर से निरस्त होने की खबर मिलते ही छात्र संगठन आक्रोशित हो गए हैं। जिसके बाद छात्र संघ चुनाव रद्द होने पर छात्र नेता सड़क पर उतर आए। बता दें कि छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर विगत दिनों कई छात्र परिसर की छत पर चढ़ गए थे और धरना-प्रदर्शन भी किया। शुक्रवार को सोबन सिंह जीना परिसर में छात्र संघ चुनाव नहीं होने पर छात्र नेताओं में  रोष बना रहा। जिस पर नाराज छात्र नेताओं ने परिसर में तालाबंदी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कॉलेज से चौघानपाटा तक जुलूस निकाला और मालरोड स्थित चौघानपाटा में सड़क जाम किया । साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले कुछ छात्रों ने उच्च शिक्षामंत्री धन सिंह रावत की शवयात्रा भी निकाली जिसे पुलिस बल द्वारा रोक दिया। जिसके बाद छात्र जुलूस की शक्ल में माल रोड होते हुए चौघानपाटा पहुंचे जहाँ उग्र छात्र-छात्राएं गाँधी पार्क के आगे सड़क पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के चलते माल रोड पर करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। चौघानपाटा में छात्रों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। यहाँ से छात्र वापस परिसर पहुंचे और परिसर में कुलसचिव का घेराव कर दिया और छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग पर अड़े रहे। छात्रों ने कहा कि सरकार छात्र राजनीति का दमन करने में तुली है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है, यह हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों की आधारशिला है। आज ये अधिकार छात्र-छात्राओं से छीनने की कोशिश की जा रही है। जिस पर छात्रों ने चुनाव की तिथि जारी नहीं होने तक डटे रहने की बात कही। यहाँ छात्र परिसर में धरने पर बैठे रहे। इस मौके पर संजू सिंह, अमित बिष्ट, पंकज कनवाल, आशीष जोशी, संजय बिष्ट, गौरव सतवाल, पंकज कनवाल, गिरीश पांडे, निखिल मेहरा, संजय पांडे, रितेश आर्या, भूमिका गैलाकोटी, श्वेता शर्मा, ज्योति आर्या, प्रदीप भट्ट, पंकज पांडे, विशाल सिंह बिष्ट, अभिनव बुधोरी, राहुल जोशी, अभिषेक, सुरेंद्र धामी, अंकुश भोज, निशांत पांडे समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी में संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की महारैली में हंगामा
Next: दीपावली पर्व के अवसर पर अल्मोड़ा में ना हो बिजली कटौती

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.