Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • छात्रों ने की प्रशिक्षक के निष्कासन की मांग, कॉलेज ने संघ को लिखा पत्र
  • नैनीताल

छात्रों ने की प्रशिक्षक के निष्कासन की मांग, कॉलेज ने संघ को लिखा पत्र

RNS INDIA NEWS 30/12/2023
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। एमबीपीजी कॉलेज की छात्राओं को आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले प्रशिक्षक पर गाज गिरना तय है। शुक्रवार को एबीवीपी ने संबंधित प्रशिक्षक के निष्कासन की मांग करते हुए प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी को ज्ञापन सौंपा। वहीं, कॉलेज प्रशासन की ओर से संबंधित खेल संघ को पत्र भेजकर प्रशिक्षक को सभी तरह की गतिविधियों से प्रतिबंधित करने की मांग की है। एमबीपीजी कॉलेज में कुछ महीने पहले टेबल टेनिस की कोचिंग के लिए खेल संघ की मदद से 10 दिनों के लिए एक प्रशिक्षक रखा गया। इधर, बीते गुरुवार को कुछ छात्राओं ने प्राचार्य को पत्र सौंपकर प्रशिक्षक पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया। शिकायती पत्र में बताया गया था कि प्रशिक्षक कुछ छात्राओं को पिछले एक-दो महीने से इस तरह के संदेश भेज रहा है। शुक्रवार को एबीवीपी ने कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि संबंधित टेबल टेनिस प्रशिक्षक का जल्द निष्कासन किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक कौशल बिरखानी, अध्यक्ष सूरज रमोला, नगर मंत्री मनीकेत तोमर, निखिल सोनकर आदि शामिल रहे। प्राचार्य डॉ. बनकोटी ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित खेल एसोसिएशन को पत्र भेजकर प्रशिक्षक को सभी गतिविधियों से प्रतिबंधित करने को कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व प्रधान ने 9.65 लाख उधार लेकर बंद खाते के चेक थमाए, रिपोर्ट दर्ज
Next: इंदर आर्या और रेनू बाला के गानों पर थिरके दर्शक

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.