Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • छात्रों ने गढ़वाली-कुमाउनी गीतों पर दी रंगारंग प्रस्तुति
  • पौड़ी

छात्रों ने गढ़वाली-कुमाउनी गीतों पर दी रंगारंग प्रस्तुति

RNS INDIA NEWS 25/02/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। राजकीय नर्सिंग कालेज डोभ-श्रीकोट के बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी सहित अन्य लोकगीत, लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि मेडिकल कालेज श्रीनगर के प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत ने कहा कि वे राजकीय नर्सिंग कालेज डोभ-श्रीकोट में अध्ययनरत बीएससी नर्सिंग के छात्रों की माह में एक क्लास लेंगे। जिसमें वह छात्रों को कम्युनिटी मेडिसिन पर लेक्चर देंगे। कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में नर्सिंग अफसर का योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। वह मरीज की सेवा में 80 फीसदी समय बिताता है, इसलिए उसका मन, बुद्धि और कर्म से निरंतर सकारात्मक बने रहना सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कश्मीर बोर्डर प्यारी कुमाउनी गीत गुनगुनाकर छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कालेज की प्रधानाचार्य मीनू परगांई ने कहा छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह में राष्ट्रीय स्तर की भाला फेंक प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाने वाले बीएससी नर्सिंग के छात्र कुंगा नीमा, बीएससी द्वितीय वर्ष में प्रथम आकांक्षा भट्ट, द्वितीय आस्था गुसांई, तृतीय श्रुति रावत, द्वितीय सेमेस्टर में कोमल पहले, स्नेहा दूसरे व सोनाली भट्ट तीसरे, तृतीय सेमेस्टर में स्नेहा भट्ट प्रथम, सोनाली द्वितीय और कोमल तृतीय को सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेल सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल आकांक्षा भट्ट, भूमिका, मानसी, अंकिता, स्टूडेंट नर्सिंग एसो. के उपाध्यक्ष अभिनव रावत, सचिव नीरज पोरी व कोषाध्यक्ष भूमिका को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक दीपक रावत, गौरव पोखरियाल, मीनाक्षी नेगी, सोनिया आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के मनोज सिंह पवार बने जिलाध्यक्ष
Next: तीन दिन में आरोपी गिरफ्तार न हुए तो प्रदेशभर में आंदोलन करेगी कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.