Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्रों ने ड्रोन विकसित करना सीखा
  • देहरादून

छात्रों ने ड्रोन विकसित करना सीखा

RNS INDIA NEWS 19/08/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (ओआईएमटी) मुनिकीरेती में ड्रोन टेक्नोलॉजी पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला में 150 छात्र-छात्राओं को ड्रोन तकनीकी से संबंधित जानकारियां दी गईं। शुक्रवार को कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने टेक्नोहब लैबोरेट्री देहरादून के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया। इसका शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. विकास गैरोला, डीन प्रमोद उनियाल व विभागाध्यक्ष अनिल रणाकोटी ने किया। निदेशक डॉ. विकास गैरोला ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ड्रोन तकनीकी और उसकी एप्लीकेशन को उत्तराखंड में कैसे प्रयोग में लाया जा सके, इस पर विचार आदान-प्रदान करना है। डीन प्रमोद उनियाल ने कहा कि इस आधुनिकता के युग में ड्रोन टेक्नोलॉजी बड़ी तेजी से विकसित हो रही है। इसलिए छात्र-छात्राओं को भी इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए। अनिल रणाकोटी ने ड्रोन तकनीकी के एप्लीकेशन के बारे में बताया एवं उसका उपयोग एवं प्रयोग को कैसे आधुनिक युग में किया जा सके, इसकी जानकारी दी।
उन्होंने ड्रोन में जीपीएस सिस्टम का उपयोग एवं उसके कई प्रकारों पर व्याख्यान दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को खुद से ड्रोन विकसित करने की तकनीक से अवगत कराया। इस मौके पर अनामिका अरोड़ा, शिवांगी भाटिया, अर्जुन बिष्ट, सनील रावत, कैलाश जोशी, नवीन द्विवेदी, योगेश लखेडा, डॉ. अपूर्व त्रिवेदी, डॉ. राजेश मनचंदा, डॉ. संतोष डबराल, मुकेश शर्मा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होमगार्ड्स पर लगाया मारपीट का आरोप
Next: स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में तीन युवक घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.