Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • छात्रों को दीं शैक्षिक गतिविधियों की जानकारियां
  • रुद्रप्रयाग

छात्रों को दीं शैक्षिक गतिविधियों की जानकारियां

RNS INDIA NEWS 24/08/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय जखोली में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं का एक दिवसीय अभिविन्यास कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नवीन छात्र छात्राओं को उच्च स्तरीय शैक्षिक गतिविधियों से अवगत कराया गया। बुधवार को प्राचार्य डॉ कुमारी माधुरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला के संयोजक डा.देवेश चन्द्र एवं बीए प्रथम वर्ष प्रवेश समिति सदस्य डा.भारती, डा.विकास शुक्ला, डा.दलीप सिंह ने महाविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियां एवं पाठ्येत्तर क्रियाकलाप का परिचय विषय पर व्याख्यान देते हुए शैक्षिक गतिविधियों से बच्चों को अवगत कराया है। इस अवसर पर प्राचार्य डा. माधुरी ने अपना संदेश देते हुए बताया कि महाविद्यालय सदैव से ही शैक्षिक, सामाजिक, नैतिक एवं मानवीय मूल्यों के उच्चतम स्तर को अंतर्नर्विष्टि करने के उद्देश्य के लिए सदा अपनी प्रतिबद्धता दर्शाता रहा है। कहा कि महाविद्यालय ने तेजी से बदलते परिदृश्य एवं चुनौतियों के मध्य युवा मन को आकार देने व शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं आदर्श शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाई है। कहा छात्र छात्राओं को पठन पाठन के साथ साथ शारीरिक विकास एवं खेलकूद के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने चाहिए। कार्यक्रम संयोजक डा. देवेश चंद्र ने पीपीटी के माध्यम से छात्र छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से परिचित कराया। इस अवसर पर बी०ए० प्रथम वर्ष के छात्र छात्राएँ, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैठक में नारी देवी मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर चर्चा
Next: सीओ ने किया अगस्त्यमुनि थाने का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.