Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • छात्रों को बताए बौद्धिक संपदा अधिकार और इसके लाभ
  • टिहरी

छात्रों को बताए बौद्धिक संपदा अधिकार और इसके लाभ

RNS INDIA NEWS 30/08/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  यूकॉस्ट उत्तराखंड के सहयोग से टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भागीरथीपुरम (आईएचईटी) में आईपीआर (बौद्धिक संपदा अधिकार) सेल के तहत एक्सपर्ट लेक्चर सीरीज का शुभारंभ किया गया। जिसमें वक्ताओं ने बौद्धिक संपदा अधिकार और इसके लाभ बताए। शनिवार को मुख्य वक्ता यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ. डीपी उनियाल और पजेक्ट साइंटिस्ट हिमांशु गोयल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों को आईपीआर संबंधी विस्तृत जानकारी दी और उनके सवालों का समाधान किया। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। संस्थान के निदेशक प्रो. एसके प्रधान ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक पहल छात्रों में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देगी। फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. रमना त्रिपाठी, छात्र समन्वयक अक्षत केसवाल, वैभव पोखरियाल, मयंक और दिव्यांशु ध्यानी का कार्यक्रम संपादन में विशेष योगदान रहा। इधर, एचएनबी गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में शिक्षा विभाग के तत्वावधान में बौद्धिक संपदा अधिकारः शिक्षकों और शिक्षाविदों में जागरूकता, चुनौतियां और समाधान विषय पर यूकॉस्ट के सहयोग से राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने आईपीआर को समय की मांग बताते हुए कहा कि शिक्षक और शिक्षाविद इस विषय में जागरूक होकर विद्यार्थियों को नवाचार की दिशा में प्रेरित करें। निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने कहा कि आईपीआर का ज्ञान हमारे जीवन में आवश्यक है। इससे विवि की समृद्धि बढ़ती है। डीन प्रो. सुनीता गोदियाल ने कहा कि यदि हम आईपीआर को मध्यनजर रखते हुए अपना शोधकार्य करें तो, शोधकार्य की गुणवत्ता बढ़ेगी। मुख्य वक्ता डॉ. ममता राणा ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार में पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और अन्य अधिकार विशेष महत्व रखते हैं। इस मौके पर सुमन लता, संयोजक डॉ. मनोज नौटियाल, डॉ. हेमराज, प्रो. आरसी रमोला, प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. जेडीएस नेगी, प्रो. केएस रावत, डा. नीरज जोशी, डा. देवम, डा. अखिलेश गौतम, डा. अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अगले कुछ दिनों में और ज्यादा सावधानी बरतनी जरूरी : सीएम
Next: आश्रम में पुजारी और सेवकों से मारपीट, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.