
देहरादून। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र संगठन आक्रोशित हो गए हैं। छात्रों ने छुट्टी के बावजूद भी रविवार को डीएवी में धरना दिया।
सभी संगठनों से जुड़े छात्र रविवार सुबह करीब नौ बजे कॉलेज पहुंचे। उन्होनें प्राचार्य कार्यालय के आगे धरना दिया। साथ ही मुख्य गेट पर बैठकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने सरकार पर छात्र रानजीति खत्म करने का आरोप लगाया। कहा कि छात्रसंघ छात्रों की समस्याओं को मंच देने और कॉलेज के प्रभारी तंत्र को विकसित करने का कार्य करता है, लेकिन कालेज में अब तक चुनाव को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कोरोनाकाल में सारे राजनैतिक दलों की सभाएं होने लगी हैं, लेकिन छात्रों के लिए कोरोना का बहाना बनाया जा रहा है। इस दौरान हनी सिसोदिया, उदित थपलियाल, आकिब अहमद, अंकित बिष्ट, सुमित कुमार, अभिषेक ममगाईं, शोएब अहमद, मनोज कुमार, चंद्रशेखर मौजूद रहे।

