Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • छात्राओं से की गई 50 हजार की ठगी के मामले में तीन लोग नामजद
  • हरिद्वार

छात्राओं से की गई 50 हजार की ठगी के मामले में तीन लोग नामजद

RNS
RNS INDIA NEWS 23/11/2020
rns featured image new

रुडकी। सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर तीन छात्राओं से की गई 50 हजार की ठगी के मामले में पीडि़त छात्रा ने खानपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दे दी है। तहरीर में रायसी क्षेत्र के तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को वार्ता के लिए थाने बुलाया है।
खानपुर थाना क्षेत्र के गद्धिावाली गांव की रूपा पुत्री वीरम सिंह ने खानपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता की मृत्यु दिसंबर 2013 में हो गई थी। उसके पिता की दोस्ती हबीबपुर कुड़ी (रायसी) के एक व्यक्ति से थी। 2016 में रूपा ने इंटर पास की तो पिता के उक्त दोस्त ने उसे एक सरकारी योजना से 2 लाख रुपये का अनुदान दिलाने की बात कही। रूपा के अलावा गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर में रहने वाली उसकी मौसी रेखा की बेटी निधि और छवि भी इसके लिए तैयार हो गई। आरोप है कि पिता के उक्त दोस्त उसके दो साथियों ने तीनों छात्राओं से अनुदान दिलाने में होने वाले खर्च की बात कहकर 50 हजार झटक लिए। इसके बाद तीनों उन छात्राओं को चक्कर कटाने लगे। सालों बाद अनुदान न मिलने पर छात्राओं ने समाज कल्याण विभाग में पहुंचकर जानकारी ली। पता चला कि उनका आवेदन वहां जमा नहीं हुआ है। इसके बाद उन्होंने तीनों से अपनी रकम वापस मांगी तो उन्होंने उल्टे उन्हें जान से मारने की धमकी दी। खानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपों की सच्चाई जानने के लिए दूसरे पक्ष को भी थाने बुलाया गया है। दोनों की बात सुनने के बाद मामले में उचित कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज कोरोना से 7 मरीजों की मौत, कुल आंकड़ा पहुंचा 1,162
Next: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य हुई एम्स ऋषिकेश में भर्ती

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.