Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • छात्राओं को दी व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी
  • टिहरी

छात्राओं को दी व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी

RNS INDIA NEWS 25/05/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से भागीरथीपुरम, टिहरी में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पखवाड़ा 16 से 31 मई तक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ टीएचडीसी के कार्यकारी निदेशक (ईडी) एलपी जोशी ने किया। इस मौके पर जोशी ने सभी कार्मिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर नागरिक को जागरूक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत कई गतिविधियां चलाई गईं, जिनमें प्रशासनिक कार्यालय, अतिथि गृह, चिकित्सालय, बाजारों और पर्यटक स्थलों पर बैनर प्रदर्शित कर कर्मचारियों और आम जनता को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया। इसके अलावा विद्यालयों में निबंध, चित्रकला, नारों की प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक और मासिक धर्म व व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। नरेन्द्र महिला विद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष व्याख्यान टीएचडीसी आईएल चिकित्सालय की अपर महाप्रबंधक डॉ. नमिता डिमरी द्वारा दिया गया, जिसमें छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचाव और शरीर की सफाई पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं को सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में एमके सिंह, डीपी पात्रो, डॉ. नमिता डिमरी, रवींद्र राणा, मोहन सिंह, मनबीर नेगी, दीपक उनियाल, आरडी ममगाई, रणजीत, सुरेश, रामपाल पडियार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रशासन ने हर पीआरडी जवान का 20 लाख का बीमा कराया
Next: नदारद कर्मियों के जबाब तलब करने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.