Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चेक बाउंस के मामले में सजा के खिलाफ याचिका निरस्त
  • ऊधम सिंह नगर

चेक बाउंस के मामले में सजा के खिलाफ याचिका निरस्त

RNS INDIA NEWS 11/09/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। चेक बाउंस के एक मामले में सजा के खिलाफ दायर याचिका प्रथम एडीजे कोर्ट ने सुनवाई के बाद खारिज कर दी है। आरोपी को अवर न्यायालय ने छह माह के कारावास और 18.10 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। मानपुर, पट्टी हरू निवासी देशराज ढींगरा ने काशीपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद दायर किया था। इसमें कहा था कि वर्ष 2015 में प्रगति इंक्लेव निवासी सगीर अहमद पुत्र शकील अहमद ने एक प्लाट खरीदने के लिए उससे 15 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन उसने रकम वापस नहीं लौटाई। बाद में उसने 15 लाख रुपये की राशि का एक चेक दिया। जो कि खाते में लगाने पर बाउंस हो गया। परिवाद पर सुनवाई कर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 19 अक्टूबर 2023 को आदेश पारित कर सगीर अहमद को एनआई एक्ट का दोषी पाया। अदालत ने आरोपी को छह माह के कारावास और 18.10 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। अवर न्यायालय के इस फैसले को अभियुक्त की ओर से प्रथम एडीजे के न्यायालय में चुनौती दी गई। कहा गया कि उसका चेक कहीं गुम हो गया था। दूसरे पक्ष ने खाली चेक में रकम भरकर उसका दुरुपयोग किया है। अधिवक्ता सूरज कुमार ने इस याचिका का विरोध किया। मामले की सुनवाई कर प्रथम एडीजे रितेश कुमार श्रीवास्तव ने याचिका को निरस्त करते हुए अवर न्यायालय के सजा के फैसले को बरकार रखा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग संगम को दिया जाएगा भव्य रूप: बलूनी
Next: छात्राओं की रील बनाकर अभद्र कमेंट करने का आरोपी हिरासत में

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.