Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चीन में अचानक आसमान से गिरा आग का विशाल गोला, दहशत में आए स्थानीय लोग
  • उत्तराखंड

चीन में अचानक आसमान से गिरा आग का विशाल गोला, दहशत में आए स्थानीय लोग

RNS INDIA NEWS 24/12/2020
rns featured image new

पेइचिंग। दक्षिणी चीन में आग का एक विशाल गोला आकाश में नजर आया और देखते ही देखते बहुत तेजी से जमीन पर गिर गया। आग के इस विशाल गोले के आकाश से गिरने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। हालांकि तत्काल यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि आसमान से आग के गोले के गिरने की वजह क्या थी लेकिन संभावना जताई है कि कोई चमकता उल्का पिंड गिरा है।
आग के इस विशाल गोले के गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ है। चीन के सोशल मीडिया पर इस आग के गोले के गिरने के कई वीडियो वायरल हो गए हैं। यह घटना चीन के किंघाई प्रांत के नांगकिआन की है। यह घटना बुधवार सुबह करीब सात बजे हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें तेज आवाज भी सुनाई दी। चीनी सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में नजर आ रहा है कि आग का यह गोला अंधेरे को चीरता हुआ धरती पर गिरा।
विशाल उल्का की तरह से नजर आ रहा था
एक स्थानीय नागरिक दान बा ने कहा कि उसने आग के गोले को अपने बच्चे को स्कूल ले जाते समय देखा। उन्होंने कहा कि आग का यह रहस्यमय गोला पहले छोटा था लेकिन तीन मिनट बाद ही यह बहुत बड़ा और चमकदार हो गया।
उधर, चीन के भूकंप नेटवर्क सेंटर ने कहा है कि उसने इस घटना को रेकॉर्ड किया है। उसने सोशल मीडिया पर बयान जारी करके कहा कि यह संदिग्ध उल्का पिंड नांगकिआन काउंटी और यूसू काउंटी के बीच में सुबह करीब 7.25 बजे गिरा है। नानशिआंग काउंटी की सरकार ने कहा कि उसे इस मामले के बारे में पता चला है लेकिन उसे पूरी जानकारी नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्ति विभाग ने अभियान चला किए 47 घरेलू सिलेंडर जब्त
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में ईंट भट्टे में कार्यरत तीन मजदूरों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.