Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • सीएचसी चिन्यालीसौड़ में विधायक का घेराव किया
  • उत्तरकाशी

सीएचसी चिन्यालीसौड़ में विधायक का घेराव किया

RNS INDIA NEWS 01/04/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ की अव्यवस्थाओं के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन आंदोलनकारियों ने यमुनोत्री विधानसभा के विधायक संजय डोभाल का घेराव किया। आंदोलनकारियों और स्थानीय जनता ने एक स्वर में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को दोहराया। धरना प्रदर्शन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया कि बुधवार को शासन-प्रशासन के विरुद्ध विरोध स्वरूप मशाल जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही, गुरुवार तीन अप्रैल से क्रमिक अनशन पर बैठने का निर्णय लिया गया। आंदोलनकारियों ने विधायक संजय डोभाल की उपस्थिति में यह भी तय किया कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आठ अप्रैल को तहसील प्रांगण में घेराव कर तालाबंदी की जाएगी। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं होता, तब तक यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर शूरवीर रांगड़, अंकित रमोला, सिद्धार्थ नौटियाल, कृष्णा नौटियाल, देवराज बिष्ट, खुशपाल रमोला, बिजेंद्र रावत, सचिन भट्ट, दिगपाल बिष्ट, प्रवेश जगुड़ी, जसबीर चौहान, मुकेश नौटियाल, संदीप रावत, धनवीर रमोला सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्षदों ने अल्मोड़ा पुलिस संग की गश्त, स्थानीय लोगों को दिलाया भरोसा
Next: मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप लगाया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.