Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • चौबट्टाखाल में अमृता रावत ने वोट मांगे
  • पौड़ी

चौबट्टाखाल में अमृता रावत ने वोट मांगे

RNS INDIA NEWS 12/02/2022
rns featured image new

पौड़ी। भारतीय जनता पार्टी के चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से प्रत्याशी सतपाल ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों में जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान महाराज ने शुक्रवार को पोखड़ा और एकेश्वर मंडल के दाथा, मालकोट, कुई, मजगांव, मटियालना, चौरा, सिरूण्ड, मुसासु और भण्डाली आदि गांव में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने एकेश्वर व पोखड़ा मंडल के किए कार्यों के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा एकेश्वर मंडल के अंतर्गत मटियालना पुल से पिलखेरा तक मोटर मार्ग, 15-15 मीटर के 2 पुलों जिनकी लागत 2 करोड़ 49 लाख 29 हजार रुपय है, स्वीकृत की गई है। संतुधार, नौगांवखाल व चौरीखाल मोटर मार्ग के सुधारी करण पर तीन करोड़ 30 लाख 46 हजार रुपए की लागत से कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। बताया कि मटियालना-मुसास-तुनाखाल मोटर मार्ग पर 36 लाख की धनराशि से निर्माण कार्य करवाए गए हैं। कहा कि पोखडा मंडल के चौबट्टाखाल-दांथा मोटर मार्ग का एक करोड़ 19 लाख की धनराशि से सुदृढ़ीकरण, डामरीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वहीं, पूर्व मंत्री अमृता रावत ने आज सीली मल्ली वयेडा और वेदीखाल, बड़े बेटे श्रद्धेय रावत ने घल्ला, ड्यूल्ड, मुन्डियाप, थापला मल्ला-तल्ला, पुसोली, कोटा और पिपली में जनसंपर्क किया। जबकि उनके छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी पाटल्यू, वगोड़ा, पठोलगांव, ग्वारी व सेमी आदि गांवों में जनसंपर्क कर बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में कांग्रेस ने रोड शो कर मांगे वोट
Next: देश की सुरक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए: राजनाथ

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर लगा जाम

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.