Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौबटिया आर्मी आवासीय परिसर में लगी भीषण आग, जवानों की 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
  • अल्मोड़ा

चौबटिया आर्मी आवासीय परिसर में लगी भीषण आग, जवानों की 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

RNS INDIA NEWS 15/01/2023
WhatsApp Image 2023-01-15 at 10.10.47 AM

अल्मोड़ा। बीती 14 जनवरी की रात्रि समय लगभग सवा नौ बजे चौबटिया आर्मी कैंपस के ऑफिसर आवासीय कॉलोनी में भीषण आग लगने की सूचना मिलने पर फायर स्टेशन रानीखेत व कोतवाली रानीखेत की पुलिस टीम फायर टेंडर सहित तत्काल मौके पर पहुंची। जवानों द्वारा फायर उपकरणों से भीषण आग को बुझाने का कार्य प्रारंभ किया गया, आग काफी भीषण थी, तो फायर स्टेशन अल्मोड़ा से भी फायर टेंडर बुलाया गया। आग को बुझाने में आर्मी अधिकारियों व जवानों की भी मदद ली गई। आग भयानक रूप ले चुकी थी, जिसको बुझा पाना काफी मुश्किल हो रहा था, लेकिन फायर स्टेशन रानीखेत/अल्मोड़ा व कोतवाली रानीखेत व आर्मी के जवानों ने हार नहीं मानी लगातार कड़ी मशक्कत करते रहे। 10 घंटों की जी तोड़ मेहनत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली। आग से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से एक फायर टेंडर को मौके पर ही तैनात किया गया है। यहाँ आग बुझाने वाली टीम में पुलिस टीम से उप निरीक्षक मोहन सिंह सौन-कोतवाली रानीखेत, हेड कांस्टेबल पारस पाल, हेड कांस्टेबल डूंगर सिंह, कांस्टेबल महेंद्र देवली आदि तथा फायर स्टेशन रानीखेत टीम से महिपाल सिंह, अनुज शर्मा, चांद थापा और फायर स्टेशन अल्मोड़ा टीम से किशन सिंह, राजकुवर, चालक उमेश सिंह हरड़िया, चालक रमेश सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज खुलेंगे आदिबदरी धाम के कपाट
Next: वाहन का चालान कोर्ट में पेश न करने पर एसडीएम पर पांच लाख का जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.