Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • वाहन का चालान कोर्ट में पेश न करने पर एसडीएम पर पांच लाख का जुर्माना
  • नैनीताल

वाहन का चालान कोर्ट में पेश न करने पर एसडीएम पर पांच लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 15/01/2023
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट ने पिथौरागढ़ पुलिस के पास जब्त वाहन का चालान कोर्ट में पेश नहीं करने पर तत्कालीन एसडीएम पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि एसडीएम से वसूलकर वाहन स्वामी को मुआवजे के तौर पर दी जाएगी। कोर्ट ने पिथौरागढ़ के डीएम को एक माह के भीतर तत्कालीन एसडीएम का पताकर वाहन स्वामी को रकम दिलाने का आदेश दिया है। मामले की सुनवाई वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसके मिश्रा की एकलपीठ में हुई।
मामले के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी धर्मसिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि 14 सितंबर 2015 को तत्कालीन एसडीएम डीडीहाट ने ओवरलोडिंग में उनके चौपहिया वाहन यूके 05 टीए-1140 का चालान किया। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अमित कापड़ी ने अदालत को बताया कि एसडीएम ने वाहन को जब्त कर लिया और आपराधिक कार्रवाई शुरू करने के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में चालान पेश नहीं किया गया। यह वाहन तभी से थल पुलिस के कब्जे में है। सुनवाई के दौरान पिथौरागढ़ के डीएम, थल थाने के एसएचओ और एआरटीओ ने कोई जवाब नहीं दिया।

याचिकाकर्ता से न वसूला जाए टैक्स
कोर्ट ने इस मामले में सख्त आदेश पारित कर वाहन को तत्काल रिलीज करने, याचिकाकर्ता को 30 दिनों की अवधि के भीतर राज्य सरकार से पांच लाख रुपये का मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि वाहन को फिर से चलाने के लिए फिट होने की तारीख तक की अवधि के लिए याचिकाकर्ता से कोई भी टैक्स वसूल नहीं किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौबटिया आर्मी आवासीय परिसर में लगी भीषण आग, जवानों की 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
Next: पेपर मिल के श्रमिकों को हमला कर किया लहूलुहान

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.