Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चारों ओर लगे अंकिता के हत्यारों को फांसी हो के नारे
  • देहरादून

चारों ओर लगे अंकिता के हत्यारों को फांसी हो के नारे

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। अंकिता भंडारी की हत्या को लेकर जनाक्रोश नहीं थम रहा है। रविवार को हत्यारों को फांसी की सजा सुनाने और अंकिता के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने रैली निकाली। घाट चौक पर सांकेतिक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। गंगा भोगपुर स्थित वनंतरा रिजॉर्ट में कार्यरत श्रीकोट पौड़ी गढ़वाल निवासी 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या से तीर्थनगरी और आसपास के क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। रविवार को अंकिता के हत्यारे रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मियों को फांसी की सजा देने के लिए छिद्दरवाला, साहबनगर, श्यामपुर आदि ग्रामीण इलाकों के ग्रामीण छिद्दरवाला चौक पर एकत्रित हुए। यहां से रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए नेपालीफार्म तिराहा से श्यामपुर रेलवे फाटक, श्यामपुर पुलिस चौकी तिराहा से हरिद्वार रोड से पुरानी चुंगी होते हुए रेलवे रोड और रेलवे रोड से होते हुए घाट चौक पहुंचे। घाट चौक पर अंकिता को इंसाफ, उसके हत्यारों को फांसी की सजा मिले, हत्यारोपियों की प्रॉपर्टी को बेचकर अंकिता के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए सांकेतिक जाम लगा दिया। सांकेतिक जाम के चलते घाट चौक पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया, जिसको लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने घाट चौक पर दिवंगत अंकिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। चेताया कि अंकिता को इंसाफ नहीं मिलेगा तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन और सांकेतिक जाम लगाने वालों में पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, राजेंद्र गैरोला, मोहन सिंह असल, धर्मेंद्र, राजपाल राणा, पुष्पा नेगी, मनोरमा चमोली, रामेश्वरी चौहान, रेखा सजवाण, ऊषा भंडारी, यशवंत बिष्ट, उपेंद्र सकलानी, देवेंद्र बेलवाल, दीपक सेमवाल, नारायण छेत्री, संदीप राणा, विकास गर्ग, अखिलेश सिंगल, विनोद चौहान, विनोद पोखरियाल, आशु शर्मा, मनोज गुसाईं, मुकेश पांडे, संजय उपाध्याय आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता हत्याकांड के विरोध में हल्द्वानी में कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन
Next: डोईवाला बाजार में नवरात्र की खरीदारी को उमड़ी भीड़

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.