Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चारधाम यात्रा में तेजी आने से बसों की कमी
  • देहरादून

चारधाम यात्रा में तेजी आने से बसों की कमी

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने अक्तूबर में एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। तीर्थनगरी ऋषिकेश से रोटेशन यात्रा समिति की औसतन 50 बसें श्रद्धालुओं को लेकर हर रोज यात्रा पर रवाना हो रही है। इस स्थिति में पुश बैक टू बाई टू 27 सीटर बसें कम पड़ने लगी हैं। रोटेशन सूत्रों की मानें तो एक दिन इंतजार के बाद यात्रियों को पुशबैक बस मिल रही है जबकि अन्य श्रेणी की बसें क्रमवार संचालित हो रही हैं। उधर, छोटे वाहनों की कमी के चलते मजबूरी में यात्री सामान्य बस में ही सफर कर रहे है। केदारनाथ धाम के कपाट 26 अक्तूबर भैया दूज के दिन और बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर और गंगोत्री धाम के 26 अक्तूबर और यमुनोत्री धाम के कपाट 27 अक्तूबर को बंद होंगे। यानी कि अब चारधाम यात्रा करीब सवा महीने ओर चलेगी। यात्रा के अंतिम चरण के चलते विजयदशमी के बाद से राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आंध्रा, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश आदि प्रदेशों से तीर्थयात्री बड़ी संख्या में यात्रा के प्रवेशद्वार तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में स्थित फोटो पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के बाद संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की बसों और परिवहन के अन्य माध्यम से अपनी इच्छा धाम के दर्शन को रवाना हो रहे हैं। चारधाम यात्रा के रफ्तार पकड़ने से बसों की कमी भी पड़ने लगी है। इन दिनों यात्रा में पुश बैक टू बाई टू 27 सीटर बस के लिए तीर्थयात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। रोटेशन प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि पुश बैक बस छोटी होने के कारण उसकी इस समय ज्यादा डिमांड है। करीब 450 पुश बैक हैं, जिसमें से ज्यादातर बसों के यात्रा में जाने से कमी पड़ रही है। एडवांस बुकिंग कराने वाले यात्रियों को पुशबैक उसी दिन मिल रही है। बिना बुकिंग के आने वाले श्रद्धालुओं को एक दिन इंतजार करना पड़ रहा है। उधर, छोटे वाहनों की भी यात्रा में कमी पड़ती दिख रही है। यात्री छोटे वाहन में ही सफर करना अधिक पसंद करते हैं। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने बताया कि इन दिनों टैक्सी और जीप की डिमांड अधिक आ रही है। छोटे वाहन चारधाम यात्रा से लौटते ही तुरंत बुक हो रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 14 अक्टूबर को आएगा ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म कांतारा का हिंदी वर्जन
Next: डीएम के नाम से विद्यालयों में अवकाश का फर्जी आदेश वायरल करने पर केस दर्ज

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.