Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चारधाम यात्रा: व्यावसायिक और प्राइवेट वाहनों हेतु ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड भी अनिवार्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

चारधाम यात्रा: व्यावसायिक और प्राइवेट वाहनों हेतु ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड भी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 04/03/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा 2022 में इस बार धामों में रवाना होने से पहले व्यावसायिक और प्राइवेट वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड के साथ ही ट्रिप कार्ड लेना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए उत्तराखंड परिवहन विभाग की वेबसाइट पर 15 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीते दो साल वैश्विक महामारी कोरोना के चलते चारधाम यात्रा प्रभावित रही। इस बार संक्रमण में कमी के कारण चारधाम यात्रा की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। मई से चारधाम यात्रा शुरू होगी। यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड परिवहन विभाग ने भी व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाना आरंभ कर दिया है। चारधाम यात्रा में संचालित व्यवसायिक और निजी वाहनों के लिए इस बार ग्रीन कार्ड के साथ ट्रिप कार्ड अनिवार्य कर दिया है। ताकि चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों और तीर्थयात्रियों की संख्या का रिकार्ड रखा जा सके। कौन सा वाहन कितने फेरे लगा रहा है, इसका भी रिकॉर्ड रहेगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वेबसाइट संभवतया 15 अप्रैल से खोल दी जाएगी। बताया कि एआरटीओ में भी ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड ऑनलाइन जारी करने के लिए चार काउंटर खोले जाएंगे, ताकि बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों को दिक्कत नहीं हो।

1 मई से खुलेंगे चेकपोस्ट: चारधाम यात्रा में वाहनों का संचालन व्यस्थित बनाने के लिए परिवहन विभाग ऋषिकेश में भद्रकाली तिराहा और ब्रह्मपुरी में एक मई से चेकपोस्ट खोलेगा। जहां प्रवर्तन दल की तैनाती रहेगी, जो यात्रा पर जाने वाले वाहनों के कागजात आदि की जांच करेंगे। साथ ही डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाएंगे।

फिटनेस के लिए आना होगा एआरटीओ: यात्रा पर संचालित वाहनों के मालिक ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर कहीं से भी प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन वाहनों की फिटनेस के लिए वाहन को लेकर एआरटीओ आना होगा। फिटनेस के बाद ही ग्रीन कार्ड मान्य होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आठ दिन से लापता नाबालिग का शव गंगनहर से बरामद
Next: पेशावर की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज़ के दौरान विस्फोट, 30 की मौत, 50 जख्मी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.