Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चारधाम यात्रा: ऋषिकेश से शुरु हुआ यात्री पंजीकरण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

चारधाम यात्रा: ऋषिकेश से शुरु हुआ यात्री पंजीकरण

RNS INDIA NEWS 20/04/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में चारधाम यात्रा के लिए गुरुवार को विधिवत रूप से यात्री पंजीकरण आरंभ हो गया है। पहले दिन राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात आदि राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंजीकरण के लिए नवनिर्मित यात्रा ट्रांजिट एवं पंजीकरण केंद्र पहुंचे। यात्री काउंटर के आगे लंबी कतार में खड़े होकर पंजीकरण के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। शाम पांच बजे तक 460 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया। चारधाम यात्रा का आगाज 21 अप्रैल को होना है। लिहाजा बाहरी प्रांतों से आने वाले तीर्थयात्रियों को पंजीकरण में असुविधा नहीं हो, इसके लिए 20 अप्रैल से नवनिर्मित यात्रा ट्रांजिट एवं पंजीकरण कैंप में यात्री पंजीकरण शुरू कर दिया गया। हालांकि पंजीकरण के लिए तीर्थयात्री सुबह 7 बजे से ही पंजीकरण केंद्र पर जुटने लगे थे, लेकिन पहले दिन पंजीकरण प्रक्रिया 9 बजे से आरंभ की गई। पंजीकरण केंद्र में बने 12 काउंटरों के आगे तीर्थयात्री पंजीकरण के लिए कतार में खड़े दिखायी दिए। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया धीमी होने पर तीर्थयात्रियों को दिक्कत भी हुई। कोटा, राजस्थान से आए तीर्थयात्री भवानी सिंह, अंबिका ने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया बेहद धीमी है। इसमें 20 से 25 मिनट लग रहे हैं। पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए। गर्मी बढ़ने पर यात्रियों को परेशानी होगी। पंजीकरण का कर्य देख रही इथिक्स इंफोटेक के प्रभारी प्रेमअनंत ने बताया कि पहले दिन ऑनलाइन पंजीकरण में कुछ दिक्कत रही, लेकिन शुक्रवार से व्यवस्था में सुधार हो जाएगाा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का फ्लैग ऑफ
Next: खामी मिलने पर सफाई नायक को हटाया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.