Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चार धाम यात्रा को 2.67 लाख श्रद्धालुओं का पंजीकरण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

चार धाम यात्रा को 2.67 लाख श्रद्धालुओं का पंजीकरण

RNS INDIA NEWS 13/03/2023
char dham

देहरादून। चार धाम यात्रा को लेकर इस बार श्रद्धालुओं में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। अभी तक बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए ही 2.67 लाख श्रद्धालू पंजीकरण करा चुके हैं। जीएमवीएन की बुकिंग भी 4.33 करोड़ के पार पहुंच गई है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इसी बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सभी से मास्क पहनने की अपील की है। इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सभी से मास्क पहनने की अपील की। कहा कि बीमारी का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम के लिए जरुरी है कि सभी लोग मास्क और सेनीटाइजर का प्रयोग करें। सरकार की जारी गाइडलाइन का भी पालन करें। कहा कि इस बार चार धाम यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पर्यटकों से अनुरोध किया कि इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसकी रोकथाम को गाइडलाइन का पालन अवश्य किया जाए। कहा कि अभी तक केदारनाथ और बदरीनाथ धाम आने के लिए 267434 यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ को 147240 और बद्रीनाथ के लिए 120194 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। इस संख्या का इस बार रिकॉर्ड संख्या में पहुंचना तय है। इसी बढ़ती संख्या के कारण अभी तक जीएमवीएन के गेस्ट हाउसों के लिए 43360478 रूपये की बुकिंग आ चुकी है। 16 फरवरी से ये बुकिंग हुई थी। श्रद्धालुओं की इस बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटन विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारी में लगा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5.4 किलो अवैध चरस के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
Next: द्वारीखाल में आयोजित हुई वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.