Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • चार दिनों से लगातार बारिश ने बढ़ाई चौतरफा ठंड
  • रुद्रप्रयाग

चार दिनों से लगातार बारिश ने बढ़ाई चौतरफा ठंड

RNS INDIA NEWS 10/01/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। बीते चार दिनों से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। केदारनाथ धाम में करीब 4 फीट बर्फ गिर गई है जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश ने ठंडक बढ़ा दी है। बारिश से ऊंचे ग्रामीण इलाकों के साथ ही बर्फ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की परेशानियां बढ़ गई है।
सोमवार को भी जिलेभर में सुबह से बारिश जारी रही। केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चन्द्रशिला, देवरियाताल, सारी, तोषी, त्रियुगीनारायण, गौंडार, रांसी, कार्तिक स्वामी, घिमतोली आदि गांवों में बर्फ गिर गई है। भारी हिमपात के चलते यहां जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है। ऊंचाई वाले स्थानों पर लोग घरों में दुबक गए हैं। केदारनाथ में 4 फीट तो तुंगनाथ और चन्द्रशिला में 3 फीट बर्फ गिरी है। बर्फबारी के चलते ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर मोटर मार्ग बंद हो गया है। मुख्यालय सहित जिले के अनेक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बारिश से परेशानियां बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अनेक जगहों पर अलाव का सहारा लेते रहे। इधर, न्याय पंचायत क्षेत्र फाटा में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण केदारनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हो रहा है, इसके साथ ही निचले छेत्र तोषी त्रियुगीनारायण, नागताल, नान्तोली, जामू आदि सीमांत इलाकों में भी बर्फबारी से ग्रामीण जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। ग्रामीणों के सम्मुख अपने मवेशियों के लिए चारापत्ती का संकट भी पैदा हो गया। ग्राम प्रधान त्रियुगीनारायण प्रियंका तिवारी ने बताया कि भारी बर्फबारी होने से ग्रामीणों की मुश्किल बड़ी हैं। ग्रामीणों के सामने अपने पशुओं के चारे का संकट पैदा हो गया है। व्यापारी महेंद्र सेमवाल ने बताया कि क्षेत्र में बर्फबारी होने से सभी व्यपारियों को पर्यटकों के अधिक संख्या में आने की उम्मीद जगी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक सप्ताह से विवाहिता लापता
Next: बैक डेट पर जारी शासनादेशों की चुनाव आयोग से होगी शिकायत: गोदियाल

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.