Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चंद्रशेखर ने उत्तराखंड के देहरादून में पहले इंटरनेट एक्सचेंज का किया उद्घाटन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

चंद्रशेखर ने उत्तराखंड के देहरादून में पहले इंटरनेट एक्सचेंज का किया उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 01/11/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आज दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से देहरादून में आयोजित समारोह में उत्तराखंड राज्य में पहले इंटरनेट एक्सचेंज का उद्घाटन किया। भारत में एनआईएक्सआई के 10वें इंटरनेट एक्सचेंज के उद्घाटन से उत्तराखंड में इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाने और सुधारने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि 6 साल पहले, वर्ष 2015 में, हमारे प्रधानमंत्री ने डिजिटल अर्थव्यवस्था के आकार को बढ़ाकर प्रौद्योगिकी के रणनीतिक क्षेत्र में दक्षता लाने, भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने, रोजगार पैदा करने और कुछ निश्चित क्षेत्रों में दक्षता विकसित करने के उद्देश्यों के साथ डिजिटल इंडिया की नींव रखी थी।
आज, एक-एक पैसा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे पहुंचता है, इसलिए पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद, प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कई नई नौकरियों और यूनिकॉर्न के जुडऩे के साथ डिजिटल अर्थव्यवस्था तेज गति से बढ़ रही है। यह क्षेत्र भारी मात्रा में निवेश आकर्षित करने में सक्षम है।
महामारी की अवधि में डिजिटल प्रौद्योगिकी के विकास के बारे में बात करते हुए, मंत्री महोदय ने कहा कि पिछले 18 महीनों से दुनिया 21वीं सदी की सबसे भीषण महामारी से जूझ रही है। इसने हमारी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को बाधित कर दिया और हमारी अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। जिस गति से हमारी अर्थव्यवस्था वापस पटरी पर लौटी है, उसमें डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में किए गए हमारे शुरुआती निवेश का महत्वपूर्ण योगदान है।
राजीव चंद्रशेखर ने आश्वासन दिया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय उत्तराखंड में डिजिटल क्रांति लाने के प्रयासों का समर्थन करेगा। देहरादून में यह एक्सचेंज न केवल देहरादून के इंटरनेट उपयोग करने वालों को लाभान्वित करेगा बल्कि देहरादून में अधिक इंटरनेट सेवा प्रदाताओं और अधिक सामग्री वितरण नेटवर्क के आगमन को बढ़ावा देगा। यह डिजिटल इकोसिस्टम को और अधिक मजबूत और विश्वसनीय बना देगा।
राजीव चंद्रशेखर ने यह भी घोषणा की कि उत्तराखंड में अगला इंटरनेट एक्सचेंज नैनीताल जिले में शुरू किया जाएगा।
अनिल बलूनी, संसद सदस्य (राज्य सभा) और अजय प्रकाश साहनी, सचिव (इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय) और अध्यक्ष एनआईएक्सआई, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य भाषण दिया। इस कार्यक्रम में बंसीधर भगत, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार, श्री. गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार, श्री. उमेश शर्मा काऊ, विधायक, खजानदास, विधायक, सुनील उनियाल गामा, देहरादून के मेयर और मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी इस समारोह में उपस्थित थे।
नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनआईएक्सआई) एक गैर-लाभकारी संगठन है जो निम्नलिखित गतिविधियों के माध्यम से भारत के नागरिकों को इंटरनेट प्रौद्योगिकी का प्रसार करने के लिए 2003 से काम कर रहा है: –
इंटरनेट एक्सचेंज जिसके माध्यम से आईएसपी में और आईएसपी तथा सीडीएन के बीच इंटरनेट डेटा का आदान-प्रदान किया जाता है।
डॉट आईएन देश कोड डोमेन और भारत के लिए भारत आईडीएन डोमेन की बिक्री, प्रबंधन और संचालन।
एपीएनआईसी, ऑस्ट्रेलिया द्वारा अधिकृत इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपीवी4/आईपीवी6) की बिक्री, प्रबंधन और संचालन।
एनआईएक्सआई निकट भविष्य में टियर-2 और टियर-3 शहरों में इस तरह के कई छोटे एक्सचेंज का शुभारम्भ करने की योजना बना रहा है ताकि भारत में पूरे इंटरनेट इकोसिस्टम को बेहतर बनाया जा सके और इंटरनेट का उपयोग करने वालों को उच्च गति के साथ कम लागत पर इंटरनेट का उपयोग करने में सक्षम बनाया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कानपुर और बेंगलुरु के बीच इंडिगो फ्लाइट का किया उद्घाटन
Next: आयकर विभाग ने बिहार और झारखंड में छापेमारी की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.