Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चंद्र ग्रहण के चलते बदरीनाथ सहित अन्य मंदिर रहे बंद
  • चमोली

चंद्र ग्रहण के चलते बदरीनाथ सहित अन्य मंदिर रहे बंद

RNS INDIA NEWS 08/11/2022
rns featured image new

चमोली। चंद्र ग्रहण के चलते मंगलवार को चमोली जिले में बदरीनाथ सहित अन्य मंदिर दिनभर बंद रहे। बदरीनाथ और समीपवर्ती अधीनस्थ मंदिर चंद्रग्रहण के दौरान मंगलवार को सुबह बंद कर दिए गए थे। श्री बदरीनाथ मंदिर सहित मां लक्ष्मी मंदिर, मातामूर्ति मंदिर, आदिकेदारेश्वर मंदिर, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, वासुदेव मंदिर, दुर्गा मंदिर, योग बदरी पांडुकेश्वर, ध्यान बदरी उर्गम, भविष्य बदरी मंदिर सुभाई आदि मंदिर ग्रहणकाल में बंद रहे। मंगलवार को ग्रहणकाल के सूतक शुरू होते मंदिर बंद किए गए। बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि पंचांग गणना के अनुसार भारत में चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 32 मिनट पर शुरू हुआ तथा शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हुआ। हालांकि ग्रहणकाल सीमित समय के लिए रहा, लेकिन सूतककाल के चलते मंदिर प्रात: काल से ही बंद किए गए। श्री बदरीनाथ मंदिर सहित मंदिर समिति के अधीनस्थ तथा दस्तूरधारी सभी छोटे-बड़े मंदिर प्रात: 8 बजकर 15 मिनट पर बंद किये गये। इससे पूर्व अभिषेक, पूजा अर्चना, दर्शन, अभिषेक तथा बाल भोग लगाया गया। ग्रहणकाल के पश्चात शाम 6 बजकर 25 मिनट पर मंदिर खुले और शुद्धिकरण के पश्चात अभिषेक पूजा संपन्न हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाइब्रिड एप से वाहनों पर नजर रखेगा परिवहन विभाग
Next: घर रखा सामान चोरी करने और रुपये मांगने पर दर्ज कराया केस

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.