Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चंडिका मंदिर के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
  • चमोली

चंडिका मंदिर के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

RNS INDIA NEWS 29/01/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। श्री राज राजराजेश्वरी चंडिका मंदिर सिमली के कपाट बृहस्पतिवार सुबह सवा छह बजे विधि-विधान से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। महिलाओं ने जागर आए और मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन किए। इस दौरान अधिक संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पौराणिक परंपराओं के अनुसार वर्ष में 15 दिनों के लिए मंदिर के कपाट मकर संक्रांति पर बंद होते हैं। बृहस्पतिवार सुबह पुजारी प्रदीप गैरोला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के कपाट खोले। इसके बाद गोविंद भगवान और श्री राजराजेश्वरी चंडिका देवी की मूर्ति पर लेपन कर पवित्र घृत कंबल का अनावरण किया। विष्णु शहस्त्रनाम और दुर्गा सप्तसती मंत्रों से महाभिषेक पूजा कर शृंगार किया और 56 भोग अर्पित किए। इस दौरान देवी-देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को सुख-समृृृद्धि का आशीर्वाद दिया। भक्तों ने आराध्य मां चंडिका देवी की पूजा-अर्चना कर वस्त्र-आभूषण अर्पित कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इससे पूर्व महिला मंगल दल और कीर्तन मंडली ने देवी की स्तुति की। धार्मिक आयोजन में मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत टकोला, सचिव देवेंद्र सिंह रावत, मालगुजार महिपाल सिंह लडोला, कृष्णा गैरोला, संतोष गैरोला, शांति प्रसाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी और राकेश चंद्र डिमरी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएचसी प्रतापनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर अनियमितता का आरोप
Next: राशिफल 30 जनवरी

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.