Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चंडी देवी मंदिर के पास भूस्खलन
  • हरिद्वार

चंडी देवी मंदिर के पास भूस्खलन

RNS INDIA NEWS 23/08/2023
rns featured image new

हरिद्वार। चंडी देवी मंदिर के पास भूस्खलन होने से पांच दुकानों के नीचे की जमीन खिसक गई। शाम तक पहाड़ से मिट्टी दरक रही थी। जिस कारण प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 25 दुकानों को बंद कर दिया। चंडी देवी रोपवे का संचालन भी बंद कर दिया गया। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को करीब चार घंटे नीचे ही रोका गया। बारिश के कारण बुधवार सुबह 11 बजे अचानक नील पर्वत पर स्थित चंडी देवी मंदिर के बाहर दुकानों के नीचे का पहाड़ दरकने लगा। जानकारी लगते ही मंदिर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में एसडीएम अजयवीर सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल, तहसीलदार रेखा आर्य समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। सबसे पहले पांचों दुकानों को खाली कराया गया। जब पहाड़ से मिट्टी खिसकनी बंद नहीं हुई तो प्रशासन ने एहतियात के रूप में आसपास की सभी दुकानों को बंद करा दिया। प्रशासन ने 25 दुकानों को बंद कराया है। पहाड़ दरकने की सूचना मिलते ही चंडी देवी मंदिर के रोपवे को सुबह ही बंद कर दिया गया था। जबकि मंदिर जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उसे बंद कर दिया था। स्थानीय पुलिस के अलावा वन प्रभाग की टीमों को मौके पर तैनात कर दिया गया है, ताकि नजर रखी जा सके। इधर ऊषा ब्रेको रोपवे के जनरल मैनेजर मनोज डोभाल ने बताया कि बुधवार को पहाड़ दरकने के बाद रोपवे का संचालन नहीं किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश को लेकर अलर्ट, हरिद्वार में स्कूलों में 24 अगस्त को छुट्टी
Next: दुनिया को जीतने की जिद हमें चांद तक लेकर गई: रामदेव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.