Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चैंपियन की वापसी से भाजपा ने किया प्रदेश की जनता का अपमान : त्रिवेंद्र पंवार
  • उत्तराखंड

चैंपियन की वापसी से भाजपा ने किया प्रदेश की जनता का अपमान : त्रिवेंद्र पंवार

RNS INDIA NEWS 25/08/2020
15 (4)

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने बिगड़ैल विधायक प्रणव सिंह चैंपियन, जिसने उत्तराखंड की अस्मिता को ललकारा है तथा उसके शब्द माफ करने लायक नहीं है को सम्मान पूर्वक वापस लेकर उत्तराखंड और उत्तराखंड की जनता का अपमान किया है। वह उत्तराखंड का अपराधी बन चुका है। दल के केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि कुंवर प्रणव चैंपियन जानबूझकर उत्तराखंड एवं उत्तराखंड की जनता को अभद्र भाषा का प्रयोग करता रहा है। इस प्रकार की हरकत के बाद भाजपा द्वारा प्रणव को वापस लेना इस बात का इशारा करती है कि भाजपा आने वाले समय में अपना जनाधार खो बैठी है और वह केवल येन केन प्रकारेण सत्ता को दोबारा पाना चाहती है। विधायक प्रणव को माफ कर भाजपा ने अपना पतन का रास्ता बना लिया है। उत्तराखंड की जनता उनको किसी कीमत पर माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उक्रांद 24 अगस्त को उत्तराखंड के लिए काला दिवस मानता है। श्री पंवार ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल सभी 70 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा। उत्तराखंड क्रांति दल आगामी चुनाव में सबसे बड़ा दल उभर कर सामने आएगा। दल कांग्रेस-भाजपा से सामान दूरी बनाकर चुनाव मैदान में जाएगा। यदि जनता ने चुनाव में पूर्ण रूप से सहयोग समर्थन नहीं किया तो उत्तराखंड क्रांति दल हर हाल में विपक्ष में बैठेगा। लेकिन किसी कीमत पर भाजपा और कांग्रेस को समर्थन नहीं करेगा। भाजपा और कांग्रेस राज्य में हर मोर्चे पर विफल रहे हैं। त्रिवेंद्र पवार ने साफगोई से कहा कि उत्तराखंड की जनता को उक्रांद की गलतियों की सजा भुगतनी पड़ रही है। जिसके लिए हम दोषी हैं। भविष्य में दल पूर्ण गंभीरता के साथ अपने राज्य के आंदोलन के उद्देश्यों के समाधान करने के लिए हर हाल में सत्ता पर काबिज होना चाहता है। जिसके लिए जनता को भी उक्रांद को सहयोग करना होगा। उक्रांद राज्य की जनता से अपील करता है कि वह व्यापक स्तर पर परिवर्तन करने के लिए तैयार रहें। उक्रांद प्रत्येक गांव में अंतिम व्यक्ति तक राज्य बचाव के संदेश को पहुंचा रहा है। इसमें सब लोग सहभागिता कर उक्रांद का साथ दें तभी हम उत्तराखंड के शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बना सकते हैं। इस अवसर पर वजीरा जखोली ब्लॉक रुद्रप्रयाग निवासी समाजसेवी दिनेश नेगी का उक्रांद में शामिल होने पर माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। पत्रकार वार्ता में त्रिवेंद्र पवार के साथ निवर्तमान केंद्रीय महासचिव जय प्रकाश उपाध्याय और निवर्तमान केंद्रीय प्रवक्ता संजय छेत्री तथा पूर्व महामंत्री जयदीप भट्ट आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आवश्यक सेवाओं से जुड़े सामान के ट्रांसपोर्ट से जुड़े वाहनों के प्रमाणपत्र 31 दिसंबर 2020 तक मान्य
Next: विरोधियों के दुष्प्रचार का तथ्यपरक उत्तर देने की जिम्मेदारी पार्टी के मीडिया विभाग की: अजेय

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.