Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली त्रासदी: पुतले जलाकर किया लापता अपनों का अंतिम संस्कार
  • चमोली

चमोली त्रासदी: पुतले जलाकर किया लापता अपनों का अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 15/02/2021
rns featured image new

देहरादून 15 फरवरी (आरएनएस)। उत्तराखण्ड के चमोली में आई आपदा को 9 दिन बीत जाने के बाद भी सैकड़ों लोग अब तक लापता हैं। कई परिवार अभी भी अपनों के लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। जबकि कई लोगों ने आस छोड़ दी है। कालसी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पंजिया गांव के दो सगे भाइयों समेत चार लापता युवकों का सुराग न लगने पर स्वजनों ने उन्हें मृत मानकर पुतला बनाया और हरिपुर कालसी में यमुना किनारे अंतिम संस्कार किया। इस दौरान स्वजनों की पीड़ा देख हर किसी की आंखें भर आईं। चमोली जिले के तपोवन और रैणी गांव में आई तबाही में जौनसार बावर के कुल 9 युवक लापता हुए थे। 7 फरवरी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बाद भी लापता युवको में से सिर्फ ददोली निवासी अनिल पुत्र भगतू का ही शव बरामद हुआ। बाकी 8 युवकों का कोई सुराग न मिलने पर स्वजनों की उम्मीद टूट गई। पंजियां गांव के ग्रामीण आपदा के बाद से ही उदास बैठे हैं। ग्रामीण अपनी दिनचर्या, खेती-बाड़ी के काम तक नहीं कर पा रहे हैं। लापता युवकों की तलाश में परिजन तपोवन भी पहुंचे लेकिन उन्हें निराश ही लौटना पड़ा। पंजिया गांव के लापता दो सगे भाई संदीप और जीवन सहित हर्ष और कल्याण का कुछ सुराग न लगने पर स्वजनों ने उन्हें मृत मानते हुए उनके पुतले बनाए और उनका यमुना किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। गौर हो कि पंजिया गांव निवासी जवाहर सिंह के दो बेटे संदीप और जीवन तीन महीने पहले ही मजदूरी करने जोशीमठ गए थे, लेकिन आपदा से बाद से ही उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। उधर, पूरण सिंह का बेटा हर्ष भी तपोवन में मजदूरी करने गया था, लेकिन उनका भी बेटे से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। वहीं, कल सिंह और पानो देवी का बेटा कल्याण भी आपदा के बाद से ही लापता था. कल्याण का ढाई महीने का बेटा भी है। हालांकि, जैसे-जैसे समय बढ़ता जा रहा था अनहोनी की आशंका में परिजनों की उम्मीद भी जवाब देती जा रही थी। इसी के चलते स्वजनों ने उन्हें मृत मानकर पुतला बनाया और हरिपुर कालसी में यमुना किनारे अंतिम संस्कार किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी की मौत, मुआवजे की मांग
Next: राशिफल 16 फरवरी

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.