Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली में बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर मोबाइल खाद्य परीक्षण विश्लेषण शाला हुई तैनात
  • चमोली

चमोली में बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर मोबाइल खाद्य परीक्षण विश्लेषण शाला हुई तैनात

RNS INDIA NEWS 18/05/2024
rns featured image new

मोबाइल खाद्य परीक्षण विश्लेषण वाले की मदद से खाद्य पदार्थों की मौके पर ही की जा रही जांच

चमोली।  चारधाम यात्रा को देखते चमोली जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन की ओर से नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिये बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर मोबाइल खाद्य परीक्षण विश्लेषण शाला की तैनाती की गई है। जिसके माध्यम से मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। जिसके तहत शनिवार को चमोली बाजार में 70 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर मौके पर ही जांच की गई।बदरीनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त भोजन की उपलब्ध करने के उद्देश्य से शनिवार को एफडीए उत्तराखंड एवं जिला प्रशासन, चमोली की संयुक्त टीम ने यात्रा मार्ग पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान यात्रा मार्ग पर तैनात मोबाईल खाद्य परीक्षण विश्लेषण शाला में बाजारों से लिए 70 खाद्य पदार्थों की नमूनों की जांच की गई। जिनमें से 13 खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। हालांकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता मानव के असुरक्षित नहीं पाया गया। जिस पर कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही टीम ने निरीक्षण के दौरान दो दुकानों में कालातीत हुई सामग्री को नष्ट करवा दिया है। अभिहित अधिकारी अमिताभ जोशी ने बताया कि मोबाइल खाद्य परीक्षण विश्लेषण शाला में किए गए परीक्षण की जानकारी  कारोबारियों और अन्य को दी गई। साथ ही खाद्य पदार्थों गुणवत्ता को लेकर भी जानकारी दी गई। कहा कि होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। बताया कि जनपद चमोली में खाद्य सुरक्षा को लेकर निरंतर औचक निरीक्षण की प्रक्रिया जारी रहेगी।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, उपायुक्त लैब राजेन्द्र सिंह कठायत, अभिहित अधिकारी अमिताभ जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्र, कनिष्ठ खाद्य विश्लेषक मोबाईल लैब रमेश चन्द्र जोशी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो दिन के भीतर नगर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करे जल संस्थान
Next: प्रकृति प्रेमियों के लिए 01 जून से खुलेगी फूलों की घाटी

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.