Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली में मतदेय स्थलों की संख्या होगी 580
  • चमोली

चमोली में मतदेय स्थलों की संख्या होगी 580

RNS INDIA NEWS 01/10/2022
rns featured image new

चमोली। चमोली जिले में अब मतदेय स्थलों की संख्या बढ़कर 580 हो जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। उम्मीद है कि जल्द इस पर स्वीकृत मिल सकती है। जिले में अभी तक 574 मतदेय स्थल हैं। शनिवार को मतदेय स्थलों के परिवर्तन, संशोधन, पुनर्निधारण हेतु प्राप्त प्रस्तावों को लेकर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए चर्चा की गई। जिसमें सभी प्रस्तावों पर राजनैतिक दलों ने अपनी सहमति दी। जिले में मतदाताओं के लिए दो किमी. से अधिक पैदल दूरी होने के कारण नए मतदेय स्थलों के 9 प्रस्ताव और मतदाताओं की संख्या के आधार पर मतदेय स्थल को उसी भवन के अन्य मतदेय स्थलों में समायोजित करने हेतु 3 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। राजनैतिक दलों की सहमति के बाद इन प्रस्तावों को स्वीकृति हेतु निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। पूर्व में जिले में 574 मतदेय स्थल थे। निर्वाचन आयोग द्वारा नए प्रस्तावों की स्वीकृति मिलने के बाद मतदेय स्थलों की संख्या बढ़कर 580 हो जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों को मतदेय स्थलों पर अपने बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करते हुए इसकी सूची उपलब्ध कराने को कहा। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 9 नवंबर को फोटोयुक्त मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन के बाद 8 दिसंबर तक दावे, आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। 26 दिसंबर तक सभी दावे व आपत्तियों का निस्तारण करते हुए 5 जनवरी 2023 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र सिंह अधिकारी, बीजेपी के नगर अध्यक्ष अमित कुमार, कांग्रेस पार्टी से प्रदेश सचिव युद्ववीर सिंह वर्त्वाल, जिला कार्यालय प्रभारी आनंद सिंह पंवार, मीडिया प्रभारी रविन्द्र सिंह नेगी, सीपीआईएम के जिला कमेटी सदस्य ज्ञानेन्द्र खंतवाल आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन रहा जारी
Next: काली पट्टी बांधकर नई पेंशन योजना का किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.