Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली में बादल फटा, भारी नुकसान
  • चमोली

चमोली में बादल फटा, भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 20/09/2021
WhatsApp-Image-2021-09-20-at-10.32.02-AM.jpeg

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का कहर लगातार जारी है। सोमवार की सुबह चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लाक के पंगती गांव में बारिश और बादल फटने से भारी तबाही हुई है। मलबा आने से एक दर्जन से अधिक वाहन मलबे में दब गए हैं।

बादल फटने की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है। उत्तराखंड में सितंबर में भी मानसून की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से भूस्खलन व बादल फटने की आये दिन कई घटनाएं सामने आ रही हैं।

आज सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर बादल फटने के बाद पहाड़ी से आया भयानक मलबा बारिश के पानी के साथ विकराल रूप लेकर बीआरओ के मजदूरों के ठिकानों पर कहर बनकर टूटा। जिससे वहां काफी नुकसान हो गया।

हालांकि अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं है। आशंका जताई जा रही हैं कि कुछ मज़दूर इस मलबे में दबे हो सकते हैं। फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है। वहीं ऋषिकेश के चंद्रभागा नदी अचानक उफान पर आ गई। इससे चंद्रभागा पुल के नीचे खड़े लोडर वाहन वहां फंस गए। मौसम विभाग ने चार दिन तक देहरादून व नैनीताल समेत पांच जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

चमोली जिले में नारायणबगड़ के पंगती इलाके में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। पहाड़ी का मलबा लोगों के घरों में घुस गया। ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी के उफान में आने से पुल के नीचे खड़े वाहन फंस गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में आज बारिश के आसार नहीं
Next: पंजाब के नए सीएम चरणजीत चन्‍नी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • सोनी बिनसर के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.