Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली के 20 राजस्व ग्रामों में हो रहा स्वच्छ भारत सर्वेक्षण
  • चमोली

चमोली के 20 राजस्व ग्रामों में हो रहा स्वच्छ भारत सर्वेक्षण

RNS INDIA NEWS 21/07/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  जल शक्ति मंत्रालय की ओर से जनपद चमोली में स्वच्छ भारत सर्वेक्षण (ग्रामीण) 2025 किया जा रहा है। जिसके तहत जनपद के 9 विकास खंडों के 20 राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर मंत्रालय की ओर से योजनाओं में सुधार के साथ ही राज्य व जनपदों की रैंकिंग की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय की ओर से संचालित सर्वेक्षण कार्य लिए एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज (एएमएस) का चयन किया गया है। एएमएस की ओर से जनपद चमोली 9 विकास खंडों के 20 राजस्व ग्रामों में सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। कहा कि सर्वेक्षण के तहत चयनित गांवों में शौचालय की उपलब्धता और उसका उपयोग, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की स्थिति, सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्था, खुले में शौच की स्थिति, स्वच्छता को लेकर जन सहभागिता एवं जागरूकता, ग्राम स्तर पर स्वच्छता योजनाओं का प्रभाव आदि का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा। जिसके लिए मंत्रालय की ओर से टीम के माध्यम से सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। टीम की ओर से डेटा संग्रहण, फील्ड ऑब्जर्वेशन, साक्षात्कार, ग्राम प्रधान एव पंचायत प्रतिनिधियों से बातचीत, स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता की स्थिति आदि का फोटोग्राफ्स दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। सर्वेक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लोकेशन टैगिंग सहित अन्य तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। सर्वेक्षण में नागरिक फीडबैक महत्वपूर्ण कार्य है। ऐसे में नागरिकों के सुगम फीडबैक के लिए मंत्रालय की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करवाया गया है। साथ ही आम नागरिक https://play.google.com/store/app/details?id=com.ssg.abc.ssg से डाउनलोड कर अपना फीडबैक दें। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से सर्वेक्षण कार्य में फीडबैक देने का आग्रह किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, समीक्षा बैठक आयोजित
Next: नदी किनारे फंसे तीन युवकों को सुरक्षित निकाला

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.