Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • डीएम अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • चमोली

डीएम अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

RNS INDIA NEWS 06/02/2023
rns featured image new

चमोली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षित उपाय करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा से संबधित सभी बिन्दुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थलों एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता पर सड़कों का सुधारीकरण किया जाए। संवेदनशील स्थलों पर पैराफीट, क्रैशबैरियर एवं साइनेज लगाए जाए। पुलिस उपाधीक्षक, परिवहन अधिकारी एवं सभी एसडीएम अपने क्षेत्रान्तर्गत वाहनों की चैकिंग पर विशेष ध्यान दें। ओवर स्पीड एवं ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अति संवेदनशील निर्माणधीन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को रोका जाए। सुरक्षात्मक कार्यो का स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सड़कों पर रोड सेफ्टी ऑडिट कार्य भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व में घटित सड़क दुर्घटनाओं के कारण एवं क्षति, संवेदनशील स्थलों पर संचालित सुरक्षात्मक कार्यो की भी गहनता से समीक्षा की गई और सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए एहतियाती उपाय रखने के निर्देश दिए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष जनवरी से दिसंबर तक ओवरस्पीड के 118, ओवरलोडिंग में 105, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर 26, शराब पीकर वाहन चलाने पर 04, बिना हेलमेट के 240, सीट वेल्ट, बिना डीएल, परमिट, फिटनेस व प्रदूषण में 2254 चालान कर 84.33 लाख जुर्माना वसूला गया है। बैठक में अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट डा.दीपक सैनी, पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र सहित वर्चुअल माध्यम से सभी एसडीएम, लोनिवि, बीआरओ, पुलिस एवं अन्य सड़क निर्माणदायी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी सोसाइटी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
Next: केदारनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.