Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • सीडीओ की अध्यक्षता में हुई परिषदीय परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक
  • चमोली

सीडीओ की अध्यक्षता में हुई परिषदीय परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक

RNS INDIA NEWS 27/10/2022
rns featured image new

चमोली। उत्तराखण्ड परिषदीय परीक्षा वर्ष-2023 की तैयारियों को लेकर गुरूवार को मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में परिषदीय परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक हुई। जिसमें नवीन परीक्षा केन्द्रों के लिए मिले प्रस्तावों, संवदेनशील एवं अधिक दूरी वाले परीक्षा केन्द्रों पर विचार विमर्श एवं चर्चा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि ऐसे परीक्षा केन्द्र जिनकी दूरी 10 किलोमीटर से अधिक है और मुख्य मार्ग नही है, ऐसे विद्यालयों के छात्र हित में नवीन परीक्षा केन्द्र बनाने हेतु प्रस्ताव शासन को  भेजा जाए। सभी परीक्षा केन्द्रों पर विद्युत, पेयजल, शौचायल, फर्नीचर इत्यादि व्यवस्थाओं की भंलीभांति जांच कर ली जाए। जहां पर कोई कमी है, उसे समय रहते उसको दूर करें। इस दौरान प्रस्तावित नए परीक्षा केन्द्रों की भौगोलिक परिस्थितियों एवं मानकों पर भी विचार विमर्श किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने बताया कि वर्ष 2022-23 में हाईस्कूल परीक्षा के लिए 102 एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा के लिए 100 केन्द्र बनाए गए है। इस वर्ष 6088 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें 3279 छात्र तथा 2809 छात्राएं है। इण्टरमीडिएट परीक्षा में 3389 छात्र तथा 3045 छात्राओं सहित कुल 6434 विद्यार्थी शामिल होगे। जिले में 26 परीक्षा केन्द्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। अतिसंवेदन शील में कोई भी परीक्षा केन्द्र नही है। राइका गोपेश्वर, कर्णप्रयाग तथा थराली को संकलन केन्द्र बनाया गया है। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी डा.भाष्कर बेबनी, प्रधानचार्य ललित मोहन बिष्ट व केएस बडवाल, बीईओ प्रतिनिधि जेएस माहिरा, आशीष रावत, एचएल आगरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गजेन्द्र लाल टम्टा, परीक्षा प्रभारी संतन रावत आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व विधायक के कार्यालय में चले लाठी डंडे, भाइयों पर हमला
Next: मेहलचौंरी लोक संस्कृति एवं कृषि विकास मेले का हुआ रंगारंग आगाज

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.