Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • सावधानी बरतें : चालान की पीडीएफ खोलते ही फोन हैक, खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए
  • चमोली

सावधानी बरतें : चालान की पीडीएफ खोलते ही फोन हैक, खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए

साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए एक युवक के बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। ठगों ने पहले युवक के एक परिचित का मोबाइल हैक किया और फिर उसी नंबर से चालान लिखी पीडीएफ फाइल भेज दी।
RNS INDIA NEWS 29/01/2026
hacker

चमोली। साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए एक युवक के बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। ठगों ने पहले युवक के एक परिचित का मोबाइल हैक किया और फिर उसी नंबर से चालान लिखी पीडीएफ फाइल भेज दी। फाइल खोलते ही युवक का मोबाइल ठगों के नियंत्रण में चला गया और कुछ ही दिनों में उसके खाते से रकम साफ कर दी गई।

जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को युवक के व्हाट्सएप पर उसके एक मित्र के नंबर से एक पीडीएफ फाइल भेजी गई, जिस पर चालान लिखा था। युवक ने इसे सामान्य दस्तावेज समझकर खोल लिया। कुछ ही देर बाद उसी नंबर से संदेश आया कि फाइल न खोलें, तब तक युवक उसे डिलीट भी कर चुका था, लेकिन तब तक मोबाइल हैक हो चुका था। इसके बाद फोन पर लगातार अपडेट और लॉगिन से जुड़े लिंक आने लगे। गलती से एक लिंक पर क्लिक होते ही उसका व्हाट्सएप बंद हो गया।

घटना के कुछ दिन बाद 25 जनवरी को युवक का सिम कार्ड भी अचानक बंद हो गया। उसने इसे तकनीकी खराबी समझकर नया सिम ले लिया, लेकिन जब मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए यूपीआई से भुगतान करने की कोशिश की तो लेनदेन बार-बार असफल होने लगा। संदेह होने पर युवक ने नेट बैंकिंग के माध्यम से खाते की जानकारी देखी तो पता चला कि अलग-अलग किस्तों में 5-5 हजार रुपये कर कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं, जबकि एक बार 200 रुपये भी कटे थे।

धोखाधड़ी का अहसास होते ही युवक ने तत्काल बैंक ग्राहक सेवा से संपर्क कर खाता बंद कराया और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान या संदिग्ध पीडीएफ फाइल और लिंक खोलने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा की कथक नृत्यांगना डॉ. दीपा जोशी को डी.लिट्. की उपाधि
Next: उत्तराखण्ड में पहली बार पीएलएफएस सर्वेक्षण शुरू, रोजगार आंकड़ों का होगा सटीक आकलन

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.