Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चालदा महासू महाराज की एक पालकी बनाने में नहीं बनी सहमति
  • देहरादून

चालदा महासू महाराज की एक पालकी बनाने में नहीं बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 02/06/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। चालदा महासू महाराज सेवा समिति खत शैली के दोहा गांव में आयोजित 12 खतों की विशेष बैठक में चालदा महासू महाराज की दो पालकियों को एक पालकी बनाने को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। बैठक में 12 खतों से प्रत्येक गांव से दो-दो प्रतिनिधि इस विशेष बैठक में आमंत्रित किए गए थे। दोहा स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित 12 खतों की बैठक में चालदा महाराज के साथ जो दो पालकी चलती है उसको एक ही पालकी के रूप में विलय करने को लेकर निर्णय लिया जाना था। परंतु बैठक में इस बात की सहमति नहीं बन पाई। अंतिम निर्णय यह हुआ कि जब महाराज का प्रवास का क्रम पूरा हो जाएगा, उसके बाद ही निर्धारित किया जाएगा।
दरअसल, चालदा महाराज की प्रारंभ से ही एक पालकी होती थी। जो विभिन्न स्थानों पर प्रवास में जाती थी। परंतु चन्दौऊ में जब चालदा महाराज प्रवास पर थे, उस दौरान खत अठगांव वासियों ने श्रद्धापूर्वक एक और पालकी का निर्माण कर देवता के साथ उस पालकी को भी देव दर्शन के लिए जोड़ दिया। चन्दौऊ से आने के बाद देवता विभिन्न स्थानों पर विराजित रहे और वह पालकी साथ-साथ चलती रही। अब यह निर्णय होना था कि दोनों पालकियों की एक भव्य और दिव्या पालकी बनाई जाए। इस अवसर पर देवता के बजीर बलदेव सिंह तोमर, खत सैली के सदर स्याणा राजेंद्र सिंह तोमर, देवता के भंडारी दीवान सिंह, ब्लॉक प्रशासक मठोर सिंह चौहान, स्याणा समाल्टा अर्जुन सिंह तोमर, स्याणा लखवाड़ दिग्विजय सिंह, स्याणा कोरू सुनील जोशी, स्याणा कोटा तपलाड़ विजपाल सिंह चौहान, उपलगांव के सदर स्याणा दिनेश सिंह,स्याणा सिलगांव मोती राम शर्मा,स्याणा बमटाड़ बुद्ध सिंह तोमर मोहर सिंह चौहान, संजय भट्ट,बारू जोशी, गंभीर सिंह, राजेंद्र सिंह, इंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप
Next: एसएसजे विश्वविद्यालय और जेडएसआई कोलकाता के बीच हुआ समझौता ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.