Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पहले चाकू से गोदा, फिर बाइक से बांधकर घसीटा; नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

पहले चाकू से गोदा, फिर बाइक से बांधकर घसीटा; नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात

RNS INDIA NEWS 21/01/2024
rns featured image new

नोएडा (आरएनएस)। दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में रंजिश के चलते एक युवक की बर्बर तरीके से हत्या करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक को चाकू मारने के बाद उसके पैर में रस्सी बांधकर बाइक के पीछे बांधकर इलाके में घुमाया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस उन्हें चाकू की बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तभी रास्ते में उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली पैर में लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। नोएडा के बरौला गांव में एक युवक को चाकू मारकर बाइक में बांधकर घुमाया गया। चाकू मारने वाले आरोपी खुद ही उसे लेकर बरौला चौकी पहुंच गए। पीडि़त युवक की चाकू के वार से मौत हो गई। घटना के बाद कुछ लोगों ने बरौला चौकी में तोडफ़ोड़ करने का प्रयास किया।
बरौला निवासी अनुज अस्पताल में काम करता है और उसके चचेरे भाई नितिन का दूध का काम है। अनुज और नितिन की मेहंदी हसन से बीती रात को कहासुनी हो गई थी। इसके बाद अनुज और नितिन ने मेहंदी हसन को चाकू मार दिया और बाइक के पीछे बांधकर घसीटते हुए गांव में घुमाया। इसके बाद दोनों मेहंदी हसन को घसीटते हुए बरौला पुलिस चौकी लेकर पहुंचे। इससे मेहंदी हसन की मौत हो गई।
नोएडा पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस और को बरौला गांव में एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल करने वाले बदमाशों अनुज और नितिन के बीच बरौला पुलिया के पास आज सुबह लगभग 5:00 बजे हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के दौरान मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश अनुज और नितिन के पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ठोस कार्रवाई की जा रही है।
नोएडा के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि वर्ष 2018 में मेहंदी हसन ने अनुज के पिता को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद मेहंदी हसन के खिलाफ स्थानीय थाने में केस दर्ज किया गया था। अनुज तब से मेहंदी हसन से रंजिश रखता था। हाल के दिनों में कोर्ट में भी मेहंदी हसन और अनुज के बीच कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर दोनों में तनातनी चल रही थी। शनिवार रात को भी अनुज की मेहंदी हसन से कहासुनी हो गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह: अयोध्या में नो एंट्री- सुरक्षा में 20 हजार जवान तैनात
Next: पूर्व फौजी की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.