Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चाकू से गोदकर की गई थी ई-रिक्शा चालक की हत्या
  • ऊधम सिंह नगर

चाकू से गोदकर की गई थी ई-रिक्शा चालक की हत्या

RNS INDIA NEWS 11/06/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र के एक प्लॉट में पड़े मिले शव की पहचान ई-रिक्शा चालक के रूप में हुई है। उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई है। सूचना पर पत्नी भी मायके से रुद्रपुर पहुंच गई है। सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मूल रूप से ग्राम मोहम्मदपुर थाना शमशाबाद जिला फर्रुखाबाद यूपी निवासी राकेश उर्फ पंकज (35 वर्ष) जगतपुरा, अटरिया रोड पर एक किराए के मकान में रहता था। वह ई-रिक्शा चलाता था। शनिवार रात राकेश का शव सिडकुल क्षेत्र के ए ब्लॉक के खाली प्लॉट में पड़ा मिला थी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं परिजनों को घटना की सूचना दी गई। राकेश की पत्नी मुनिता देवी अपने मायके शाहजहांपुर गई थी। सूचना पर वह रुद्रपुर पहुंची। मुनिता ने बताया कि 22 मई को उसकी बहन की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह पति राकेश और बच्चों के साथ अपने मायके गई थी। शादी के बाद 24 मई को राकेश वापस रुद्रपुर आ गए। कुछ दिनों बाद उनकी भतीजी की फर्रुखाबाद में शादी है। भतीजी की शादी में उन्हें भी जाना था। इसके लिए राकेश को शनिवार को पहले शाहजहांपुर आना था। इसके बाद पूरा परिवार के फर्रुखाबाद जाने वाला था। वहीं इससे पहले ही राकेश की किसी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उजाड़ने से पहले आवास की व्यवस्था करे सरकार
Next: 2011 में खरीदा प्लॉट, 2021 में किसी और ने बना लिया घर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.