Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चाकू हमले में घायल गर्भवती महिला ने दम तोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

चाकू हमले में घायल गर्भवती महिला ने दम तोड़ा

RNS INDIA NEWS 02/04/2021
default featured image

आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

काशीपुर। मामूली कहासुनी पर चाकू के हमले में घायल गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पति फरार है। 30 मार्च को रायपुर गांव में होली का पर्व मनाया गया था। इस दौरान गांव निवासी ओमकार का अपनी पांच माह की गर्भवती पत्नी चंद्रावती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि तैश में आए ओमकार ने चाकू से चंद्रावती पर हमला कर दिया था। चाकू के दो वार चंद्रावती के हाथों पर लगे थे। जबकि एक वार पेट पर लगा था। इससे चंद्रावती की आंतें बाहर आ गई थी। हमले के बाद आरोपी पति फरार हो गया था। ग्राम प्रधान आसपुर ब्रहमानंद और अन्य ग्रामीणों ने चंद्रावती को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया था। गुरुवार को चंद्रावती की मौत हो गई। चन्द्रावती की मौत की सूचना मिलने पर एएसपी प्रमोद कुमार, कोतवाल जेएस देउपा गांव पहुंचे।
मामले में चंद्रावती के राजपुर निवासी भाई नन्हे सिंह पुत्र गेंदा सिंह ने कोतवाली में दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि ओमकार दहेज के लिए अक्सर चंद्रावती से मारपीट करता था। उसकी बहन ने कई बार अपने परिवार वालों को दहेज के लिए उत्पीडऩ करने की शिकायत की थी। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों में फिर बढ़ा अफस्पा
Next: किशोरी से छेड़खानी और फोटो एडिट कर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

बीमा कंपनी को 3.55 लाख मुआवजा देने का आदेश

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

किच्छा में 91 कछुओं के साथ दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

ऑडियो बनाने और वायरल करने वालों की जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • बग्वाली पोखर क्षेत्र में सोलर प्लांटों का फायर रिस्क निरीक्षण

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.