Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चेन स्नेचिंग में यूपी के दो युवक गिरफ्तार
  • देहरादून

चेन स्नेचिंग में यूपी के दो युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/09/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। मीरानगर में दुकानदार से हुई चेन स्नेचिंग की वारदात में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चेन तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। घटना में प्रयुक्त बाइक पुलिस ने सीज कर दी है। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक सुनील नेगी निवासी मीरानगर, ऋषिकेश ने इस मामले में तहरीर दी थी। बताया था कि एक सितंबर की रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन लूट ली। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर लूट में शामिल आरोपियों को आईडीपीएल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित सिंह निवासी बंजरिया जिला बरेली हाल निवासी रूषाफार्म ऋषिकेश और कुलदीप सिंह निवासी ग्राम भेटुवा, हरदोई यूपी हाल निवासी रेलवे रोड, ऋषिकेश के रूप में हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने ली एम्स ऋषिकेश से आरम्भ होने वाली ऐरो मेडिकल सर्विस के सम्बन्ध में बैठक
Next: भोजपुरी की सुपरस्टार सिंगर देवी ने गंगा आरती की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.