Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चेन स्नेचिंग के बदमाशों की तलाश को दिल्ली में दबिश
  • हरिद्वार

चेन स्नेचिंग के बदमाशों की तलाश को दिल्ली में दबिश

RNS INDIA NEWS 18/07/2021
rns featured image new

रुडकी। चेन स्नेचिंग में शामिल बदमाशों की धरपकड़ को पुलिस ने दिल्ली में दबिश दी है। पुलिस को सुराग मिले हैं कि बदमाश फिलहाल दिल्ली में छिपे बैठे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। सिविल लाइंस कोतवाली के ढंडेरा मिलाप नगर निवासी रिफाकत अली करीब एक महीने पूर्व स्कूटी पर सवार होकर अस्पताल जा रहे थे। साथ में पत्नी निशाल अमीन और बेटी बिनीस भी स्कूटी पर बैठी थी। जैसे ही वह स्कूटी लेकर सेना चौक से आगे पहुंचे थे तो गोल चक्कर चौक के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों आ धमके थे। एक बदमाश ने निशाल की गले से चेन छीन ली थी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश वहां से फरार हो गए थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश को कॉबिंग की थी, लेकिन बाइक सवार बदमाशों का उस वक्त कहीं कुछ पता नहीं चल पाया था। आसपास के सीसीटीवी चेक किए तो घटना कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। बदमाशों की पहचान हो चुकी है। जो झज्जर हरियाणा के बताए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान हो चुकी है। कोतवाली से एक टीम को बदमाशों की धरपकड़ को दबिश के लिए दिल्ली भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रशासन पर बगैर सूचना के अतिक्रमण हटाने का आरोप लगाया
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति लापता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.