Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चार माह से बिना मानदेय ड्यूटी कर रहे उपनल संविदा कर्मी
  • देहरादून

चार माह से बिना मानदेय ड्यूटी कर रहे उपनल संविदा कर्मी

RNS INDIA NEWS 30/05/2021
rns featured image new

विकासनगर। कोरोना संक्रमण काल हर रोज ड्यूटी पर तैनात रहने के बावजूद चार माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में तैनात उपनल संविदा स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि 52 दिन हड़ताल के बावजूद सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। जबकि कर्मचारियों ने सरकार के आश्वासन पर अपनी हड़ताल समाप्त की थी। जिसके बाद से ही सभी कर्मचारी कोविड महामारी के तहत अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। उप जिला चिकित्सालय के विभिन्न विभागों में 23 उपनल संविदा कर्मी तैनात हैं। इनमें से अधिकांश कर्मचारी इन दिनों कोविड ड्यूटी के तहत गांवों में कोरोना जांच, संक्रमित मरीजों को दवाइयां मुहैया कराने और गंभीर मरीजों को हायर सेंटर पहुंचाने में लगे हुए हैं। उपनल संविदा कर्मचारी संगठन के पछुवादून अध्यक्ष अनिल गैरोला, राजेंद्र सिंह बायला, सुनदास, रतनदास, संजू आदि ने बताया कि फरवरी माह से अभी तक उन्हें मानदेय नहीं मिला है, जिससे परिवार का पालन पोषण मुश्किल हो गया है। अधिकांश कर्मचारी किराए के आवास में रहते हैं, ऐसे में चार माह से किराया नहीं देने के कारण उनके सामने आवास की समस्या भी पैदा हो गया है।बताया कि कोविड ड्यूटी के दौरान हर समय संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। मानदेय के अभाव में संक्रमित कर्मचारी को उपचार कराना भी मुश्किल हो जाएगा। पिछले चार माह से बिना मानदेय के ही सभी कर्मचारी ओपीडी, आपातकालीन ड्यूटी समेत कोविड ड्यूटी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 52 दिनों की हड़ताल के दौरान सरकार की ओर से समय पर मानदेय भुगतान किए जाने का आश्वासन मिला था। लेकिन सरकार अब अपने वादे से पलट गई है। मानदेय के अभाव में कर्मचारियों को परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द मानदेय दिए जाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाबा रामदेव के खिलाफ लोहाघाट में धरना
Next: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हरिद्वार जिला प्रशासन को सौंपी दो एम्बुलेंस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.