Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चांदपुर को बनाएंगे तीन योजनाओं से ऐतिहासिक: डॉ. निशंक
  • हरिद्वार

चांदपुर को बनाएंगे तीन योजनाओं से ऐतिहासिक: डॉ. निशंक

RNS INDIA NEWS 30/10/2022
12 (26)

हरिद्वार। क्षेत्र के गांव चांदपुर को तीन योजनाओं से ऐतिहासिक बनाने का दावा पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के बाद गांव में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह ने भी विचार रखे। रविवार को पथरी के गांव चांदपुर में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने निशंक पहुंचे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन चांदपुर के लिए ऐतिहासिक है। इसको हर साल एक विशेष दिन के रूप में मनाएंगे। इसके साथ वह गांव में पर्यावरण और हरियाली के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्रधानमंत्री के के सपने को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि आज हम चांदपुर में आए हैं तो यहां के लोग तीन योजनाओं को गांव में पूर्ण रूप से लागू करेंगे। पहली पूरे गांव में पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने का कार्य करेंगे। दूसरी पूरे गांव में सौर ऊर्जा का प्रयोग करेंगे। आज भारत देश सबसे अधिक सौर ऊर्जा का प्रयोग कर रहा है। इससे हमारे देश को फायदा पहुंचेगा। तीसरी योजना स्वच्छ भारत गांव में पूर्ण रूप से सफाई होनी चाहिये इसके लिये अगर कोई परेशानी या दिक्कत होती है तो आप लोग स्वामी यतीश्वरानंद से मिलकर उसका हल निकालने का कार्य करेंगे। जब में अगली बार गांव में प्रवेश करुं तो मुझे ये गांव ऐतिहासिक दिखना चाहिये। इस दौरान स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। भाजपा ने जो कार्य दस सालों में किये हैं उतना कार्य अन्य सरकार 50 सालों में भी नहीं कर पाई है। जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन विकास प्रधान ने किया। इस दौरान ओम प्रकाश जमदग्नि, विवेक चौहान, धर्मेंद्र चौहान, अब्दुल सलाम, नकली राम, प्रधान अनिल सैनी, बबलू, शुभम सैनी, सोहनवीर सिंह, धर्मेंद्र, पिंटू, मोहम्मद उमर, मिथिलेश, मनोज सैनी, प्रदीप चौहान, चीनू आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धूमधाम से मनाया गया भगवान कार्तिकेय की जयंती और गुरु छठ पर्व
Next: स्थानांतरण पर सीडीओ अनुराधा पाल को दी विदाई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.