Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सीजीएसटी अधिकारियों के हाथों 94 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में एक गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

सीजीएसटी अधिकारियों के हाथों 94 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में एक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 26 मार्च (आरएनएस)। सीजीएसटी दिल्ली के उत्तरी आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने डाटा विश्लेषण और इंटेलीजेंस रिपोर्ट के आधार पर कृष्ण कुमार की पहचान की है। जो अपने मित्रों और कर्मचारियों के पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर फर्जी फर्म बनाने और उसे चलाने की गैरकानूनी गतिविधि में शामिल थे।
अब तक की गई जांच में पाया गया है कि मेसर्स श्रद्धा ट्रेडर्स, मेसर्स अंसारा इम्पेक्स, मेसर्स विजेता एंटरप्राइजेज, मेसर्स एसएम एजेंसियों और मैसर्स दीपाशा सेल्स नाम से कुल 5 फर्जी फर्में बनाई गई थीं। जो कि मक्खन / घी / तेल जैसे उत्पादों के नाम पर फर्जी बिल बना रही थीं। इनके जरिए करीब 94 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट फर्जी तरीके से हासिल किया गया।
घर पर सर्च के दौरान एटीएम कार्ड, हस्ताक्षरित चेक, बैंक दस्तावेज़, फर्जी फर्मों की मोहर और एक परिवहन कंपनी की मुहर , जिसका उल्लेख फर्जी कंपनियों के ई-वे बिल पर है और सिम कार्ड आदि पाए गए हैं। जिनका इस्तेमाल फर्म के पंजीकरण के लिए किया जाता था।
इन साक्ष्यों के आधार पर कृष्ण कुमार ने सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 132 (1) (बी) के तहत अपराध किया है। तदनुसार, सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 69 (1) के प्रावधानों के तहत 25.03.2021 को गिरफ्तार किया गया । उन्हें मजिस्ट्रेट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।
यहां यह उल्लेख करना उचित होगा कि वित्त वर्ष 2020-21 में, सीजीएसटी दिल्ली जोन ने विभिन्न मामलों में कुल 40 गिरफ्तारियां की हैं। जिसमें 5310 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले सामने आए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में अब तक कोरोना वैक्सीन के 5.5 करोड़ से अधिक डोज दिए गए
Next: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.