Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री एक सितंबर को नई शिक्षा नीति पर सवालों के जवाब देंगे
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय शिक्षा मंत्री एक सितंबर को नई शिक्षा नीति पर सवालों के जवाब देंगे

RNS INDIA NEWS 23/08/2020
rns featured image new

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एक सितंबर को नई शिक्षा नीति पर छात्रों और अभिभावकों के सवालों के जवाब देंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों और अभिभावकों से नई शिक्षा नीति से संबंधित अपने सवाल मंत्रालय को भेजने का आग्रह किया है। ऑनलाइन केंद्रीय मंत्री नीति से संबंधित प्रश्नों के जवाब देंगे के साथ उससे जुड़ी जानकारियों को भी समझाएंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने शनिवार को ट्विटर के माध्यम से डेट की घोषणा की। निशंक ने पिछले हफ्ते नई शिक्षा नीति पर छात्रों और अभिभावकों से बात करने और उनकी दिक्कतों को सुलझाने की घोषणा की थी। हालांकि उस समय डेट की घोषणा नहीं की गई थी। निशंक ने छात्रों और अभिभावकों के अलावा शिक्षकों से भी इस कार्यक्रम में जुडऩे का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति स्कूली शिक्षा को मजबूती देने के साथ भारतीय संस्कृति, इतिहास और परंपराओं से भी जोड़े रखेगी। इसमें मातृृभाषा, भारतीय भाषाओं से लेकर छात्र आधुनिक तकनीक और पढ़ाई से भी जुड़ेंगे। अभिभावकों को कार्यक्रम के माध्यम से नीति के बदलाव के बारे में पूरी जानकारी मुहैया करवाना है। इसके अलावा उनकी भ्रांतियों को भी दूर करना है। केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि शिक्षा मंत्रालय ने पूरा एक दिन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित सवाल-जवाब के लिए रखने का फैसला किया है। नई शिक्षा नीति से जुड़ा कोई प्रश्न है तो वे हैश टैग एनईपी ट्रांसफारमिंगइंडिया पर भेज सकते हैं। उनके प्रश्नों का अलग से उन्हें विस्तार से उत्तर भी दिया जाएगा।
नई नीति पर मांगी राय।
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के शिक्षा मंत्री और सचिवों को पत्र लिखकर नई शिक्षा नीति को स्कूली शिक्षा में लागू करने पर राय मांगी है। उन्हें 24 से 30 अगस्त तक नए नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के तहत पाठ्यक्रम तैयार करने पर ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुझाव देने होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लावारिस घूम रही युवती को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया
Next: विद्युत लाइन पर लटका पेड़ दे रहा दुर्घटना को दावत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.