Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीमेंट व्यापारी ने फांसी लगा की आत्महत्या
  • देहरादून

सीमेंट व्यापारी ने फांसी लगा की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 11/07/2021
rns featured image new

विकासनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार देर रात को रामसावाला गांव में एक सीमेंट व्यापारी ने कटहल के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि सीमेंट व्यापारी का बाजार में लाखों रुपये फंसे हैं जो वापस नहीं मिल रहे है। जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर व्यापारी ने आत्म्हत्या कर दी। दस जुलाई शनिवार की रात को सेलाकुई थाने पर एक व्यक्ति की रामसावाला में आत्महत्या करने की सूचना मिली। जिस पर एसआई कृष्ण कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। मौके पर घर के समीप कटहल के पेड़ पर एक व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिस पर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को नीचे उतारा। एसओ विनोद राणा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त विनय गोयल (45) पुत्र शमशेरचंद, निवासी 1254-ए पार्क रोड थाना पटेलनगर जनपद देहरादून के रूप में हुई। बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं भी कोई चोट का निशान नहीं था। गले में रस्सी का निशान मिला। जिससे प्रथम दृष्टया आत्महत्या करना पाया गया है। बताया कि आसपड़ोस व परिजनों से पूछने पर पता चला कि मृतक सीमेंट का सप्लायर था। जिसने विभिन्न क्षेत्रों में सीमेंट सप्लाई किया, लेकिन पेमेंट फंस गयी। मृतक का रामसावाला में पिछले ढाई वर्ष से मकान निर्माण कार्य भी चला रहा था। मार्केट से पैसा न मिलने के कारण मानसिक रूप से परेशान था, जिससे वह अत्यधिक शराब का सेवन करने लगा था। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन वेबिनार में उत्तराखंड की संस्कृति पर पर्यटन मंत्री ने की चर्चा
Next: पेड़ से लटका मिला ऑटो चालक का शव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.