Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • सीडीएस रावत की स्मृति में ननिहाल थाती में बनेगा स्मृति द्वार
  • उत्तरकाशी

सीडीएस रावत की स्मृति में ननिहाल थाती में बनेगा स्मृति द्वार

RNS INDIA NEWS 10/12/2021
rns featured image new

उत्तरकाशी। भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत के निधन पर उनके ननिहाल थाती गांव के ग्रामीणों ने गहरा दु:ख प्रकट कर शोक सभा आयोजित की। इस दौरान उनके मामा पक्ष के परिवार जनो सहित समस्त ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखा और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की । इस अवसर पर ग्राम प्रधान तनुजा चौहान ने कहा कि थाती गांव में जल्द ही एक प्रवेश द्वार का निर्माण किया जायेगा। जिसका नाम शहीद विपिन रावत स्मृति द्वार होगा। बता दें कि दिवंगत सीडीएस जनरल विपिन रावत का उत्तरकाशी जिले से गहरा नाता रहा है। उत्तरकाशी के धनारी पट्टी स्थित थाती गांव से उनका ननिहाल है। दो साल पहले जब वर्ष 2019 को जनरल रावत अपने परिवार संग ननिहाल आए तो यहां का हर एक ग्रामीण उन्हें अपने बीच में पाकर अपने आप को गौरान्वित महूसूस कर रहा था। लेकिन होनी को कोई नही टाल सकता। गुरूवार सांय तमिलनाडु के कन्नूर के पास उनका विमान दुर्घटना ग्रस्त हुआ और उनके परिवार सहित उनके निधन की खबर ग्रामीणों को मिली तो सभी ग्रामीण नि शब्द होकर रहे गए। हर एक ग्रामीण की आंखो में आंशू छलक रहे थे। शुक्रवार को सभी ग्रामीणों ने पर्वतपुत्र सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर गांव में एक शोक सभा आयोजित की और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नम आंखो से उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गांव का हर एक व्यक्ति उनके परिवार की बातें करने के साथ ही दो वर्ष पूर्व भ्रमण के दौरान उनके साथ विताये गए पल को याद कर रहा था। ग्रामीणों की भावनाओं व थाती से गहरा नाता होने के चलते ग्राम प्रधान तनुजा चौहान ने कहा कि उनकी स्मृति में जल्द ही एक प्रवेश द्वार बनाया जायेगा। जिसका नाम शहीद बिपिन सिंह रावत स्मृति द्वार रखा जायेगा। ताकि आने वाली पीढ़ी भी उनके बारे में जान सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवाल में दुकान का ताला काट की चोरी
Next: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ़्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.