Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सीबीआई अधिकारी बन बुजुर्ग से ठगे 7.20 लाख, दो ठग मध्य प्रदेश से गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

सीबीआई अधिकारी बन बुजुर्ग से ठगे 7.20 लाख, दो ठग मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 24/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। लमगड़ा थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर सात लाख बीस हजार रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मध्य प्रदेश के खरगौन जिले से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर पीड़ित को वीडियो कॉल के जरिये ‘डिजिटल अरेस्ट’ की धमकी दे रहा था। लमगड़ा निवासी जीवन सिंह मेहता ने बीती 21 फरवरी को थाने में तहरीर दी। तहरीर में कहा कि 13 से 17 जनवरी के बीच उन्हें लगातार वीडियो कॉल कर खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने धमकाया कि उनका आधार और पैन कार्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इस्तेमाल हुआ है। पीड़ित को झूठे केस में फंसाने, गिरफ्तारी और यहां तक कि एनकाउंटर की धमकी देकर डराया गया। ठगों ने लगातार कॉल में बुजुर्ग को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर विश्वास में लिया और तीन किस्तों में कुल 7.20 लाख रुपये बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। लंबे समय तक जब पैसे नहीं लौटे और कॉल करने वालों के नंबर बंद हो गए, तब जाकर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देश पर थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी और एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में जांच को आगे बढ़ाया गया। साइबर सेल प्रभारी कुमकुम धानिक की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और 21 अप्रैल को खरगौन से दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संतोष गुर्जर (31) और कपिल सोनी (49) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ लमगड़ा थाना में एफआईआर संख्या 03/2025 के तहत बीएनएस की धारा 318(4)/61(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। एसएसपी द्वारा पुलिस टीम को 10 हजार रुपये के नकद इनाम से पुरस्कृत किया गया है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे खुद को किसी जांच एजेंसी का अधिकारी बताने वाले किसी भी अनजान कॉल पर भरोसा न करें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भतरौजखान पुलिस ने दिल्ली से दो वारंटियों को दबोचा
Next: पहलगाम हमले के विरोध में कोटद्वार बाजार रहा बंद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.